Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।
Greater Noida West: लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन (Transportation) की सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों (Inhabitants) के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द ही क्षेत्र में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) दौड़ती नजर आएंगी। नोएडा डिपो (Noida Depot) को मुख्यालय से 8 डबल डेकर बसें मिलने जा रही हैं, जिनमें से चार बसें बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक और चार बसें ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक चलाई जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…

8 डबल डेकर बसें जल्द पहुंचेंगी नोएडा डिपो
आपको बता दें कि क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने कहा कि पहले चार बसें देने की योजना थी, लेकिन अब संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है। इनमें से चार बसें बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) से परी चौक तक और बाकी चार ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक चलेंगी। बसें जुलाई 2025 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। पहले इन बसों को सड़क मार्ग से लाने की योजना थी, लेकिन चार्जिंग सुविधा न होने के कारण अब इन्हें रेल मार्ग से लाया जाएगा। इसके लिए पत्र भी जारी हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः Fuel: योगी सरकार का आदेश, 1 नवंबर से इन 2 लाख गाड़ियों को नहीं मिलेगा तेल
रूट और सुविधाओं पर सर्वे
बसों के रूट (Route) तय करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। मनोज कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां अंडरपास या फुटओवर ब्रिज न हों, ताकि बसें आसानी से चल सकें। यात्रियों की सुविधा और जाम से बचने के लिए बसें सर्विस लेन में चलाई जाएंगी। किराए का निर्धारण भी जल्द किया जाएगा, और मासिक पास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नियमित यात्रियों को बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के निवासी रविंद्र ने कहा कि क्षेत्र में केवल ऑटो उपलब्ध हैं, जो मनमाना किराया वसूलते हैं। बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से परी चौक तक चलने वाली निजी बसें भी अधिक किराया लेती हैं और क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। निवासी शंभुज ने कहा कि डबल डेकर बसों की शुरुआत से ज्यादा यात्री सफर कर दिखेंगी और सार्वजनिक परिवहन की कमी पूरी होगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी
रात 10 बजे तक मिलेंगी बसें
मनोज कुमार ने कहा कि शुरुआती योजना के अनुसार, अंतिम बस रात 10 बजे तक चलेगी, लेकिन यात्रियों की मांग के आधार पर समय में बदलाव संभव है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की शुरुआत को लेकर अभी कोई प्रगति नहीं है, ऐसे में ये बसें क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा सहारा बनेंगी। निवासियों ने पहले भी सार्वजनिक परिवहन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, और अब इस नई सेवा से उनकी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है।
