Vastu Tips: महिलाएं बिना स्नान किए कभी न करें ये काम, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: सनातन धर्म में प्राचीनकाल से लेकर ही कुछ बातों का जिक्र किया गया है। इन नियमों को अपनाने से न केवल स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं, बल्कि इन्हें अपनाने से जीवन में सदैव खुशहाली भी आती है। इसी तरह से वेदों और पुराणों में खासतौर पर महिलाओं के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से जीवन में तर्रकि का मार्ग खुल सकता है। जानिए इन नियमों बारे में:

बिना स्नान किए हुए ही रसोई में प्रवेश करना

वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को बिना स्नान किए हुए रसोई में जाकर खाना नहीं पकाना चाहिए। क्योंकि भोजन को देवी अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है और स्नान किए बिना शरीर पवित्र नहीं रहता है। ऐसे में बिना स्नान किए हुए भोजन बनाना सीधे तौर पर मां अन्नपूर्णा जी का अपमान करना है। मां अन्नपूर्णा जी को ही मां लक्ष्मी जी का रूप भी माना जाता है। इसका एक व्यावहारिक वजह भी है कि बिना स्नान किए शरीर बैक्टेरिया एवम अन्य दूषित पदार्थ से लिप्त होता है। इसलिए बना स्नान किए हुए नहाना शरीर को दूषित भी बना सकते हैं। इसलिए सदैव खाना बनाने से पहले स्नान जरूर करें।

बालों में कंघी

वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि बिना स्नान किए हुए महिलाओं को भूलकर भी कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है की स्नान किए बिना महिलाएं यदि कंघी करती हैं तो वे नेगेटिविटी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इससे आपके घरों में दरिद्रता भी बढ़ती जाती है। इसलिए जब आप बालों में कंघी करें तो उससे पहले सदैव स्नान जरूर करें।

माता तुलसी जी में जल अर्पित करना

शास्त्रों में जिक्र किया गया है कि स्नान किए बिना भूलकर भी तुलसी जी में जल को अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि तुलसी को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए सदैव स्नान करने के बाद ही जल दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी का वास घर में होता है। वहीं, तुलसी जी को जल सदैव सिर पर दुपट्टा ढककर ही देना चाहिए।

धन को छूना

अक्सर देखने को ये मिलता है कि बिना स्नान किए हुए ही कुछ लोग नोटों की गिनती करते हैं, जबकि शास्त्रों में इसे गलत माना गया है। क्योंकि धन को देवी लक्ष्मी जी का ही रूप माना जाता है और बिना स्नान के धन को हाथ लगाने से मां लक्ष्मी जी अप्रश्न्न हो सकती हैं। इसलिए बिना स्नान किए हुए तुलसी जी को हाथ न लगाएं।