Chandigarh मेयर चुनाव के खिलाफ SC जाएगी आप-कांग्रेस, सीएम मान का बड़ा एलान

पंजाब

Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर शुरु हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को लेकर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने बुधवार को कहा है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाएगी। सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव लोकतंत्र की हत्या का एक बड़ा उदाहरण है। सीएम भगवंत मान ने बजट आने वाला है। देखते हैं पंजाब (Punjab) को क्या दिया जाता है? चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम (Chandigarh Mayor Election Result) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ PGI में 2.20 करोड़ की लागत से लगेगा एडवांस्ड फायर सिस्टम..ये होगी खूबी

Pic Social media

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बुधवार को यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के सदस्यों ने चंडीगढ़ मेयर कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी भी हुई। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार बंद करो के नारे के साथ खूब प्रदर्शन किए। कुछ देर बाद ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उधर बुधवार को ही मेयर चुनाव में धांधली से जुड़ी याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

भाजपा के मनोज सोनकर ने जीता चुनाव

आपको बता दें कि 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 वोट मिले । वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। आठ मतों को अमान्य घोषित किया गया। जिसको लेकर आप और कांग्रेस ने इस चुनाव पर धांधली का आरोप लगाया है।