केजरीवाल-मान करेंगे ‘हल्ला बोल’..पंजाब मेयर चुनाव में गड़बड़ी पर मोर्चा

दिल्ली पंजाब राजनीति

Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) विरोध प्रदर्शन करेगी। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में धांधली के आरोपों के लिए आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह दो फरवरी को बीजेपी हेडक्वार्टर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी हिस्सा लेंगे। आप का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर होगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab में चुनाव आयोग के निर्देश सरकार का एक्शन..BDPO समेत 71 अधिकारियों का ट्रांसफर

Pic Social Media

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आप चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में धांधली के आरोपों को लेकर दो फरवरी को भाजपा मुख्यालय पर अपना विरोध प्रदर्शन करने जा रही है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही पार्टी के दूसरे बड़े नेता भी शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि किसी भी समीकरण के आधार पर भाजपा मेयर का चुनाव नहीं जीत सकती थी लेकिन फिर भी एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा को चुनाव को जीताया गया। इस मामले को लेकर व्यापक स्तर पर पार्टी विरोध कर रही है।

पार्टी के बड़े नेता भी होगें शामिल

बता दें कि बीते मंगलवार को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की। जिसको लेकर आप का आरोप है कि बीजेपी संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन से काफी पीछे थी। 20 पार्षदों वाला गठबंधन मेयर चुनाव में जीत नहीं पाया और 16 वोट के साथ भाजपा ने मेयर चुनाव जीत लिया। मेयर चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने खूब विरोध प्रदर्शन के साथ ही हंगामा किया था। दोनों ही पार्टियां जीते के पीछे बड़ी थांचली बता रही हैं। इसलिए शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ के नेता भी शामिल हो रहे हैं।