Harpal Cheema

BJP को अंबेडकर-दलितों से इतनी नफ़रत क्यों?: Harpal Cheema

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab के मंत्री हरपाल चीमा ने बीजेपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी को डॉ. अंबेडकर-दलितों से इतनी नफ़रत क्यों?

Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Finance Minister Harpal Singh Cheema) ने बुधवार को बीजेपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी को डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar), दलितों और भारत के संविधान के प्रति गहरी नफरत है। यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद (Parliament) में दिए उस बयान की कड़ी निंदा करते हुए की, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. अंबेडकर का नाम लेकर मजाक उड़ाया था। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लिए वरदान साबित हो रही फरिश्ते योजना.. जीवन बचाने में वरदान साबित

आपको बता दें केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने भाषण में कहा था, “अंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर… अगर भगवान का नाम इतना लिया तो 7 जन्मों तक स्वर्ग में जगह मिलेगी।” मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने इस बयान को न केवल डॉ. अंबेडकर का अपमान बताया, बल्कि इसे भारत के संविधान और समानता व न्याय के सिद्धांतों पर भी हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से बीजेपी की असली मंशा और मानसिकता साफ झलकती है।

75 वर्षों से यही संविधान लोकतंत्र की नींव

वित्त मंत्री चीमा ने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) ने वर्षों के संघर्ष के बाद भारत को संविधान दिया, जिसमें विशेष रूप से दलितों और शोषितों के लिए संपत्ति, शिक्षा, काम और समानता के अधिकार सुनिश्चित किए गए। 75 वर्षों से यही संविधान लोकतंत्र (Constitution Democracy) की नींव है। लेकिन बीजेपी का काम और शब्द संविधान और इसे बनाने वालों के प्रति तिरस्कार की भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का असली एजेंडा संविधान को कमजोर करना और डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को खत्म करना है।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर संविधानिक अधिकारों को खत्म करने का भी आरोप लगाया और कहा कि गृह मंत्री के शब्दों ने पार्टी की दलित विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।

बाबा साहब के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे: हरपाल चीमा

उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से भारत के लोगों से तत्काल माफी मांगने की अपील की और कहा कि बीजेपी नेतृत्व को इस अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और संविधान तथा डॉ. अंबेडकर के प्रति अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लोग, खासकर दलित समुदाय, बाबा साहब के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ेः Punjab: डॉ. बलजीत कौर ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, कही बड़ी बात

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Finance Minister Harpal Singh Cheema) ने संविधान की रक्षा करने और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास से लड़ने की आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी संविधान में कोई भी गलत संशोधन करने की कोशिश करती है जो उसके मूल सिद्धांतों को कमजोर करता है, तो आम आदमी पार्टी इसका पूरे जोर से विरोध करेगी।