UP Board Result आने से पहले पेरेंट्स के पास आने लगे कॉल, जानिए क्या है कारण
UP Board Result: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट बहुत ही जल्द जारी होने वाला है। यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल (High School) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 (Intermediate Exam-2025) के रिजल्ट के पहले पेरेंट्स के पास अचानक कॉल भी जाने लगे हैं। हाईस्कूल (High School) और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके कुछ छात्र-छात्राओं एवं उनके पेरेंट्स के पास कुछ फोन काल पहुंच रहे हैं कि कम नंबर मिलने के कारण उनका बेटा/बेटी फेल हो रहा है। पास होना चाह रहे हैं तो रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इस तरह के आडियो यूपी बोर्ड सचिव (UP Board Secretary) भगवती सिंह के पास तक पहुंचे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके पेरेंट्स को सावधान किया है कि यह फोन काल करने वाले साइबर ठग (Cyber Thug) हैं। इनके चक्कर में न आएं। ऐसे फोन काल आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को तुरंत सूचना दें, जिससे साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जा सके।
ये भी पढे़ंः Bengal Hinsa: हिंसा की आग में जल रहा है बंगाल..मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को बना रहे निशाना
साइबर ठगों के चक्कर में न फंसे
एक आडियो में फोन करने वाले ने परीक्षार्थी के पेरेंट्स को बताया है कि परीक्षार्थी 2 विषय में फेल है। 6 हजार रुपये देने पर नंबर बढ़वाकर पास करा देगा। साथ ही यह भरोसा लिया कि इस विषय में वह किसी अधिकारी को कोई जानकारी न दे। अन्यथा पास कराना मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Android Phone: एंड्रॉयड फ़ोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी
एक दूसरे फोन काल पर परीक्षार्थी के अभिभावक से 3 हजार रुपये की मांग की गई तो पेरेंट्स ने इसे ज्यादा बताते हुए एक हजार रुपये देने की बात कही।
हालांकि, साइबर ठग की बात नहीं बनी। इस तरह के फोन काल पेरेंट्स के पास आने पर सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि शिकायत मिलने पर तत्काल एफआइआर दर्ज कराएं, जिससे पेरेंट्स साइबर ठगों के चक्कर में न आएं।
