UP के गोंडा का किंग कौन? देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

Aaj Tak Gonda News: अयोध्या जिले से लगा हुआ गोंडा पुरातात्विक ऐतिहासिक और धामिक स्थलों से समृद्ध है, जहां आस्था व इतिहास का अनूठा संगम देखने को मिलता है। गोंडा (Gonda) राजधानी लखनऊ से मात्र 125 किमी दूरी पर स्थित है।
राजा देवी बक्स सिंह द्वारा बसाया 1,84,178 हेक्टयर क्षेत्रफल के अवध का गोंडा (Gonda) लोकसभा क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहरों को भी अपनी आंचल मे समेटे हुए है। अयोध्या (Ayodhya) की सरयू नदी के इस पार क्षेत्र में भगवान राम की गायें चरती थी इसलिए इसे गोनर्द कहा जाता था। जो बाद में गोंडा के नाम से जाना जाता है।
गोंडा जिला पूर्वांचल में घाघरा नदी के उत्तर में देवीपाटन मंडल (Devipatan Division) में पड़ता है। लोकसभा चुनाव 2019 में जिले की गोंडा लोकसभा सीट पर बीजेपी (BJP) ने जीत हासिल की थी। यहां से कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा के विनोद कुमार को हराया था।

ये भी पढ़ेंः UP के बस्ती से किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर गोंडा की जनता क्या सोचती है इसे जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ पहुंची गोंडा। इस बार यहां बीजेपी ने कीर्तिवर्धन सिंह को सपा ने श्रेया वर्मा को बसपा ने सौरभ मिश्रा को मैदान में उतारा है।
आजतक की टीम जब गोंडा पहुंची तो गोंडा की जनता ने स्वागत किया और फिर सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) ने शुरू किया सवालों का बिना रुके सिलसिला।

पहला सवाल एक छात्रा से हुआ तो जवाब आया कि लोकतंत्र में सबको अपना नेता चुनने का अधिकार है, इसलिए गोंडा की जनता को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान जरूर करना चाहिए। जिससे गोंडा (Gonda) के लिए एक अच्छे सांसद का चुनाव हो सके।

एक युवक ने कहा कि जो हमारे लिए काम करेगा..हम उसी पार्टी को वोट देंगे। जो पार्टी छात्रों के मुद्दों की बात करेगी काम करेगी छात्र का वोट तो उसी पार्टी को जाएगा।

ये भी पढ़ेंः वाराणसी से होगा PM मोदी का राजतिलक! देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

एक महिला ने कहा कि जो सरकार आए वो कलाकारों के लिए भी काम करे। समाज में कलाकारों को सबसे नीचे स्तर पर देखा जाता है। हम चाहते हैं कि हमको सरकार का सपोर्ट मिले। विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को भी आगे आना चाहिए। अवध के लोकगीत बंद होते जा रही है, फिर से काम होनी की जरूरत है।

एक व्यक्ति ने शायरी के अंदाज में कहा ‘’नजदीके जब जब चुनाव आवत है ..भात मांगा तो पुलाव आवत है।
एक दूसरी महिला ने कहा कि कोई भी सरकार आए विकास करे। वर्तमान सरकार के कामों से खुशी मिलती है। क्योंकि पहले गोंडा में कहीं निकलना आसान नहीं था, गली से चैन खींचकर चोर भाग जाते थे। लेकिन बीजेपी की सरकार आने से बदलाव आया है अब महिला कहीं भी जा सकती है।
तो वहीं एक महिला ने बीजेपी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए बोली कि सरकार के कामों से खुश हूं लेकिन सरकार को थोड़ा छोटे व्यापारियों के लिए सोचने की जरूरत है।

एक व्यक्ति ने कहा कि सरकार कोई भी हो राम के प्रति समर्पण और समर्थन का हम स्वागत करते हैं लेकिन एक समस्या है हमारी संविदा महिला कर्मचारी 15-16 हजार पर काम कर रही हैं उनका स्थायीकरण होना बहुत जरूरी है। कौन सरकार होगी जो उनके बारे में सोचेगी यह एक बड़ा मुद्दा है।

एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि एक तरफ राष्ट्र के निर्माण की बात हो रही है तो दूसरी तरफ मोदी हटाओ अभियान चल रहा है। जो मोदी जी काम कर रहे हैं वो देश के लिए काम कर रहे हैं वो अपने लिए नहीं कर रहे हैं।

2019 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में गोंडा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पर बीजेपी की तरफ से कीर्तिवर्धन सिंह को टिकट मिला था तो वहीं कांग्रेस ने कृष्णा पटेल को टिकट दिया था। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के तहत ये सीट सपा के खाते में आई थी। सपा ने यहां से विनोद कुमार को टिकट दिया था।
इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार कीर्ति वर्धन सिंह ने सपा के विनोद कुमार उर्फ ​​पंडित सिंह हरा दिया था। कांग्रेस के कृष्णा पटेल तीसरे स्थान पर थें।

2014 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में मुख्य मुकाबला बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह और सपा की नंदिता शुक्ला के बीच था। इस चुनाव में कीर्तिवर्धन ने नंदिता शुक्ला को हराने में कामयाबी पाई थी।