Pune की जनता का मूड क्या है? देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट Live

चुनाव 2024 महाराष्ट्र राजनीति

AajTak Pune News: पुणे जिसे 1978 तक पूना के नाम से जाना जाता था, महाराष्ट्र (Maharashtra) का मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे भारत (India) में सबसे अधिक रहने योग्य शहर के रूप में जाना जाता है। यह शहर मुथा नदी के किनारे पर दक्कन के पठार पर स्थित है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है। आजकत (Aajkat) का हेलिकॉप्टर जब पुणे पहुंचा तो तालियों से जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद शुरू हो गया सवालों का सिलसिला।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः आणंद में BJP का आनंद ही आनंद!..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट लाइव

सबसे बड़ा सवाल था कि क्या पुणे (Pune) से इस बार बीजेपी (BJP) इस सीट से हैट्रिक लगाएगी। या फिर कांग्रेस (Congress) बड़ा उलटफेर करेगी। इस सवाल का जवाब तो जनता के ही पास था तो सीधे जनता का रुख किया गया।

यहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि एक कांग्रेस का समय था जब पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे देश में घुसकर मारते थे, लेकिन मोदी के राज में हम उनके घर में घुसकर मारते हैं। मोदी मोदी……।

वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जिस अजीत पवार पर बीजेपी ने 70 हजार करोड़ घपले का आरोप लगाया वो आज राज्य के डिप्टी सीएम हैं। क्या बीजेपी के साथ आने से उनका घपला समाप्त हो गया?

कांग्रेस (Congress) के नेता ने बीजेपी (ऱझ) पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की स्मार्ट सिटी कहां गई। इसका जवाब बीजेपी को देना होगा। वहीं एक महिला ने कहा कि जनता यह भी देखेगी कि उनकी पानी की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, बिजली की समस्या अच्छी तरीके से हल करता है।
इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी के जमकर नारे लग रहे थे, जिससे कहीं न कहीं कहा जा सकता है कि यहां ज्यादा माहौल बीजेपी की तरफ का है।

ये भी पढे़ंः पंजाब की जनता खुशहाल हो..इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या: CM मान

कैसा होगा 2024 का मुकाबला

पुणे लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने 10 बार जीत हासिल की है। लेकिन अभी यह सीट बीजेपी के कब्जे में है। इस बार कांग्रेस में रवीन्द्र धांगेकर और बीजेपी ने मुरलीधर मोहोल को टिकट दिया है। दोनों के बीच चुनावी मुकाबला बेहद कढ़ा होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2014 से इस सीट पर बीजेपी काबिज है।

2019 का जनादेश

2019 लोकसभा चुनाव के लिए पुणे लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता मोहन जोशी को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गिरीश भालचंद्र बापट को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। तो बसपा की ओर से उत्तम पांडुरंग शिंदे,वंचित बहुजन आघाडी से अनिल नारायण जाधव, बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से बालासाहेब मिसाल पाटिल उम्मीदवार थे।
इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरीश बापट ने जीत हासिल की, उन्हें 6,32,835 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के मोहन जोशी 3,08,207 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

क्या था 2014 का जनादेश

बात करें लोकसभा चुनाव 2014 की तो यहां कांग्रेस ने डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम को चुनावी रण में उतारा और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के अनिल शिरोले को 5,69,825 वोट जबकि कांग्रेस के डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम को 2,54,056 वोट मिले थे।

जानिए पुणे को

18वीं शताब्दी में, शहर पेशवाओं का था, जो मराठा साम्राज्य के प्रधानमंत्री थे और भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्रों में से एक थे। शहर से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं में मुगल-मराठा युद्ध और एंग्लो-मराठा युद्ध शामिल हैं। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, इस जिले को एक आधुनिक महानगर में बदलने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा।

पुणे को व्यापक रूप से भारत का दूसरा प्रमुख आईटी हब और शीर्ष ऑटोमोबाइल और भारत का विनिर्माण केंद्र भी कहा जाता है। यहां के प्रमुख पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों में लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर और शनिवार वाड़ा शामिल हैं जो सैलानियों का ध्यान आकर्षित करती है।

पुणे लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने 10 बार जीत हासिल की है। लेकिन अभी यह सीट बीजेपी के कब्जे में है। इस बार कांग्रेस में रवीन्द्र धांगेकर और बीजेपी ने मुरलीधर मोहोल को टिकट दिया है। दोनों के बीच चुनावी मुकाबला बेहद कढ़ा होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2014 से इस सीट पर बीजेपी काबिज है।