पंजाब की जनता खुशहाल हो..इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Maan News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पंजाब की जनता को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत सिंह मान के लिए खुशियां आईं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने बेटी को जन्म दिया। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपने निजी जीवन पर एक नेशनल चैनल से बातचीत की है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की जनता खुश हो इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Punjab के CM मान का किसानों से वादा..बोले एक-एक दाने का देंगे मुआवजा

Pic Social media

इस बातचीत में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि बेटी का नाम नियामत कौर मान रखा है। वह 28 मार्च को पैदा हुई थी। सीएम ने आगे कहा कि हमारा छोटा सा परिवार है, लेकिन परिवार से कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है। आगे भगवंत मान ने कहा कि बच्चे की परवरिश में पिता की ड्यूटी लगनी नहीं चाहिए, बल्कि निभाई जानी चाहिए। नियामत कौर की मम्मी डॉक्टर हैं, इसलिए परेशानी नहीं होती है, लेकिन जब भी मौका मिलता है बेटी और परिवार के साथ समय बिताता हूं।

ये भी पढ़ेंः सन्नी देओल पर जमकर बरसे CM मान..कहा सिर्फ फिल्मों में हैंडपंप उखाड़े..एक नल तक नहीं लगाया

बेटी के आने से घर का मौहाल हुआ और अच्छा

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि जिंदगी के दो पहिए हैं। अगर दोनों पहिए सही चलते हैं तो जिंदगी सही रहेगी। वो कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ है। घर का माहौल पत्नी के बाद बेटी से और अच्छा हो जाता है। हम मिडिल क्लास परिवार से हैं। मम्मी गांव की बात बताती हैं।

फैसलों में मां-पत्नी नहीं करती कोई हस्तक्षेप

सीएम मान (CM Maan) ने आगे कहा कि मम्मी खुद कई लोगों की अर्जियां लेकर आती हैं, लेकिन वह कभी किसी अधिकारी या कर्मचारी को सीधे फोन करके सिफारिश नहीं लगाती हैं। मेरे फैसलों में पत्नी इंटरफेयर नहीं करती हैं। हर पत्नी चाहती है कि मेरे पति सही रास्ते पर चलें। सबसे बड़ी बात है कि हमलोग एक साथ रहते हैं।