क्या है NDA का महाराष्ट्र ‘मिशन 48’..पढ़िए पूरी डिटेल

दिल्ली NCR महाराष्ट्र राजनीति

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

लोकसभा चुनाव के लिए पक्ष और विपक्ष ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दी है। मुंबई में INDIA की बैठक में 28 दल के 62 नेता जुटे वही अब एनडीए ने भी महाराष्ट्र में अपनी कमर कस ली है और 2024 लोकसभा की रणनीति के लिए 2 सितंबर यानी आज एक बड़ी बैठक की है।

pic-social media

महायुति के घटक दलों ने महाराष्ट्र की 48 सीटों का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिशन 48 का ऐलान भी कर दिया है और सभी नेताओं को अपने अपने क्षेत्र में गठबंधन को मजबूत करने के लिए कह दिया है।

महाराष्ट्र में मिशन 48 के तहत रखी गई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सहित तीनों दलों के विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने महाराष्ट्र में मिशन 48 की घोषणा की। महायुति की बैठक में तीनों दलों ने एक सुर में कहा कि लोकसभा चुनाव हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे। मोदी ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है, जिसका फायदा महाराष्ट्र को भी मिल रहा है। महायुति महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें जीतेगी।

pic-social media

वही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा कि महायुति के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना चाहिए। विपक्ष सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। इसका हमें आक्रामकता से जवाब देने की जरूरत है।

वही शरद पवार के भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम पहले अलग-अलग थे, लेकिन अब साथ-साथ हैं। मेरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह विरोधियों द्वारा उड़ाई गई अफवाह है। ऊपर के लेवल पर (शिंदे, फडणवीस, और अजित पवार) के लेवल पर हमारा दिल मिल गया है।

Read-khabrimedia, Maharashtra News-Mumbai News- Maharashtra Local News-Top News-Latest News Marathi- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News News in Hindi