Cloudburst causes devastation in Uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड बादल फटने का ऐसा खौफ़नाक वीडियो आपने नहीं देख होगा

उत्तराखंड दिल्ली NCR नोएडा राजनीति
Spread the love

बादल फटने से पूरा गांव बहा, 4 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। बाढ़ और मलबे की चपेट कई घर आ गए हैं। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है। सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है और अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं।

पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगे पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।