Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का मौसम जल्द बदलने वाला है।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का मौसम (Season) जल्द बदलने वाला है। आने वाले दिनों में दिन में तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण 10 और 11 फरवरी को बारिश (Rain) की संभावना है। इस दौरान देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ेः UP News: चाव से नमकीन खाने वाले इन 7 कंपनी के नमकीन से दूर रहें!
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ठंड का प्रकोप कम, बढ़ेगा तापमान
देश के अधिकांश राज्यों में ठंड का असर कम हो गया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी कल दिन में तेज धूप दिखाई दी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड थी। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। उत्तर प्रदेश में मौसम की लुकाछिपी जारी है, जहां दिन में तेज हवाएं परेशान कर रही हैं, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है, लेकिन फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही अनुमान लगाया था कि फरवरी में दिल्ली में सामान्य से कम बारिश होगी। यही वजह है कि फरवरी के पहले दस दिनों में ही तापमान 26 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, और रविवार को यह 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट
पर्वतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के असर से 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 13 फरवरी तक बारिश हो सकती है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी दिन में तेज हवाओं की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर जैसे शहरों में फरवरी के मध्य तक दिन में गर्मी का एहसास होगा। साथ ही सतही हवाओं की वजह से तापमान में हल्का बदलाव भी देखने को मिलेगा।
बिहार का मौसम
बिहार (Bihar) में हवाओं की वजह से सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
राजस्थान में मौसम शुष्क
राजस्थान (Rajasthan) के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सीकर जिले के फतेहपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेः Hotel Sell: सिर्फ़ 875 रुपये में बिक रहा है 75 करोड़ रुपये का होटल..वजह जान चौंक जाएंगे
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा में कुछ जगहों पर बर्फबारी हुआ है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
