Weather Alert: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
Weather Alert: दिल्ली-NCR के लोगों (People) के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में उमस, तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। पढ़िए आईएमडी की चेतावनी…

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली-NCR में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन NCR के कुछ हिस्सों में ही भारी बारिश हुई, जबकि दिल्ली में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी और उमस बनी रही। कहीं-कहीं हल्की धूप भी देखने को मिली।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इन 2 सोसाइटी में चल रहा है गजब खेल!
आज के मौसम की बात करें तो दादरी और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में अगले दो घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। देर शाम मौसम दोबारा बिगड़ने की संभावना है और नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यानी आने वाले दिनों में हीटवेव और तीखी धूप से राहत मिलती रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

आज से 24 जून तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने 19 जून से 24 जून तक दिल्ली-NCR में रुक-रुक कर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान स्थिर रहेगा। यही वह समय होगा जब मानसून की भी शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Noida News: हाईराइज में रहने वाले ये बड़ी ख़बर ज़रूर पढ़ें
आमतौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 20 से 25 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। IMD और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, प्री-मानसून बारिश के बीच ही मानसून की सक्रियता शुरू हो जाएगी।
जानिए आज का तापमान

