Weather Alert

Weather Alert: UP-उत्तराखंड समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
Spread the love

Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए ख़तरनाक चेतावनी जारी की है।

Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए ख़तरनाक चेतावनी (Hazard Warning) जारी की है। उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश (Rain) से हालात बिगड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान बाढ़, भूस्खलन और यातायात में रुकावट जैसे हालात बन सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई जिलों में मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 28 से 30 जून तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है और स्थानीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः HDFC: HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की जेब कटने वाली है

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 28 जून से 1 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खास तौर पर शाहजहांपुर, हरदोई और आस-पास के जिलों में जलभराव और बाढ़ की आशंका है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Pic Social Media

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी 28 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल और पंजाब में 29 जून को बहुत भारी वर्षा हो सकती है, वहीं हरियाणा में 29 और 30 जून को तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इन राज्यों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ वर्षा की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Amitabh Bachchan: अब फोन लगाते ही नहीं सुनाई देगी बच्चन साहब की आवाज़, जानिए क्यों?

नागरिकों को दी गई सलाह

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित स्थानों पर रहने का प्रयास करें। विशेष रूप से पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।