Weather Alert

Weather Alert: अगले 1 हफ्ते तक उत्तराखंड-हिमाचल जाने का प्लान बिल्कुल ना बनाएं!

उत्तराखंड
Spread the love

Weather Alert: उत्तराखंड और हिमाचल की ओर रुख करने से पहले संभल जाएं, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

Weather Alert: उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून से पहले ही मौसम (Weather) ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। खासकर शिमला (Shimla) और कुल्लू की सीमा पर स्थित रामपुर के पास जगतखाना में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस घटना में 10 से अधिक वाहन नाले में बह गए। फिलहाल शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, मंडी, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा समेत 10 जिलों में रविवार को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी है, जबकि सभी 12 जिलों में अगले 1 हफ्ते तक बारिश की चेतावनी है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा

आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 12 जिलों में आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 27 और 28 मई को शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा सहित सभी प्रमुख जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 25 और 26 मई को भी कुछ जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे फलों की खेती करने वाले बागवानों को नुकसान हो सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे नदी-नालों और जलधाराओं से दूर रहें।

ये भी पढ़ेंः Khatu Shyam: खाटू श्याम के लिए चलेगी Air Taxi, ये रही डिटेल

Pic Social Media

जगतखाना में बादल फटने से गाड़ियां बहीं

कुल्लू जिले की जगतखाना पंचायत में शनिवार शाम करीब 6 बजे बादल फट गया, जिससे नाले में बाढ़ आ गई। इससे बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। नाले में गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गईं, जबकि ये गाड़ियां सड़क किनारे पार्क की थीं।

27-29 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

IMD के अनुसार, 27 से 29 मई के बीच एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। निचले और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के हालिया आंकड़ों में रोहड़ू में 10 मिमी, जुब्बरहट्टी में 2.6 मिमी, जुब्बल में 2.4 मिमी और चंबा में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिकांगपिओ, टाबो, कोटखाई, बहौरा, सिओबाग और नारकंडा में 37-56 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

ये भी पढ़ेंः Baba Venga: बाबा वेंगा की जुलाई 2025 की भविष्यवाणी डराने वाली है!

तापमान में आएगी गिरावट

वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में उछाल आया था। इसके बाद 8 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया था। ऊना का तापमान 24 घंटे में 3.4 डिग्री बढ़ोतरी के बाद 38.8 डिग्री, हमीरपुर 2 डिग्री के उछाल के साथ 38.6 डिग्री और नैरी का 1.3 डिग्री उछाल के बाद 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया था। लेकिन अब प्रदेश भर में हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।