Weather Alert: दिल्ली-NCR का फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत आस-पास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी (IMD) ने तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार आज शाम को भी दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान धूल भरी तेज आंधी भी आ सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: सोसायटी की लिफ्ट में 10 मिनट तक फंसी रही बच्ची, ये रहा वीडियो
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में आज के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है। इसी के साथ आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी आंधी तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान में भी कुछ खास बदलाव के आसार नहीं है।
29 मई से 1 जून तक कैसा मौसम
वहीं बात करें 29 मई की तो मौसम विभाग ने 29 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं गुरुग्राम (Gurgaon) और फरीदाबाद में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक भी जा सकता है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 30 मई को फिर मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली एनसीआर में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
इसके बाद 31 मई को भी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जबकि एक जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इन दोनों दिन तापमान 30 मई की तरह ही बना रह सकता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: आम्रपाली के 1900 फ्लैट खरीदारों के साथ किसने किया धोखा?
आपको बता दें कि इस बार मॉनसून 12 दिन पहले ही महाराष्ट्र पहुंच गया। मुंबई में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण से मुंबई पानी से लबालब भर गई है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत गोवा, कर्नाटक और केरल के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए ‘हेजार्ड वॉर्निंग’जारी की है। इसका मतलब तेज हवाओं और बारिश की वजह से काफी नुकसान होने की आशंका है।
