Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में खूब हुआ हंगामा, जानिए क्या है कारण
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में जमकर हंगामा हुआ है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की कई सारी सोसयटी ऐसी हैं जिनमें रहने वाले लोगों को आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) स्थित अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) से। जहां रखरखाव सुविधाओं का अभाव है। प्लास्टर ऊंचाई से गिरने लगा है। बीते दिनों में हुई घटनाओं में कई गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साफ सफाई की कमी है। रविवार को निवासियों ने बिल्डर (Builder) और रखरखाव प्रबंधन (Maintenance Management) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा में इन 856 यमराजों से बच कर रहें, नहीं तो…!
सोसायटी परिसर में मार्च निकाला। सुविधाओं में सुधार लाने और एओए को व्यवस्था हैंडओवर करने का प्रस्ताव ज्ञापन के जरिए से प्रबंधन को सौंपा। निवासियों ने आरोप लगाया कि सोससयटी में लोगों को बिजली, पानी और साफ सफाई जैसी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
बढ़ रही चोरी की घटनाएं
एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा के अनुसार परिसर में सबसे ज्यादा समस्या मलवा और प्लास्टर नीचे गिरने की हो रही है, जिससे लोगों का बड़ा नुकसान होता है। कई बार सोसायटी में पेड़ या प्लास्टर गिरने से लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सोसायटी में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। लगातार बाइक के चोरी होने या बाइक में से पेट्रोल निकालने के मामले भी सामने आए हैं। ओपन एरिया में बनी पार्किंग को अवैध रूप से बेच दिया गया है। बिजली के बिल में गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जनरेटर से बैकअप की व्यवस्था भी खराब है। सोसायटी में जगह-जगह गंदगी और बेसमेंट में कचरा का ढेर लगा हुआ है। आग लगने पर बचाव के उपकरण उचित नहीं है।
सोसायटी में रुकी हुई रजिस्ट्री की प्रक्रिया फिर से शुरू नहीं की गई है। प्राधिकरण (Authority) के बकाए का भुगतान और क्लब हाउस का संचालन अभी तक नहीं हो पाया है। इन सभी समस्याओं से परेशान होकर लोग रविवार को परिसर में एकजुट हुए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल। नारेबाजी करते हुए लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा में 132 हिरणों के लिए बनेगा अनोखा पार्क, ये रही डिटेल
पानी की समस्या से निवासी परेशान
सोसायटी में हर दिन सुबह पानी की किल्लत से निवासी परेशान हैं। बिल्डर प्रबंधन से पूछे जाने पर प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई ठीक से न होने का हवाला दिया जाता है। प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं होता। हर दिन टैंकर के जरिए अंडरग्राउंड वाटर टैंक (Underground Water Tank) को भर जाता है। प्राधिकरण द्वारा भी पर्याप्त टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं, जिसके वजह से लोग मजबूरन खुद से ही निजी टैंकर मंगा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन पर असुविधाओं के आरोप पर सोसायटी के फैसिलिटी मैनेजर हेमंत राणा से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन जवाब नहीं मिल सका।
