Greater Noida: आम्रपाली के 1900 फ्लैट खरीदारों से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए
Greater Noida: आम्रपाली ग्रुप (Amrapali Group) के फ्लैट बायर्स से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम्रपाली के आदर्श आवाय योजना प्रोजेक्ट के 1900 घर खरीदारों के लिए यह खबर बिलकुल भी अच्छी नहीं है। आम्रपाली के आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट (Adarsh Awas Yojna Project) में निर्माण कार्य करा रहे कॉन्ट्रैक्टर को नैशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) ने टर्मिनेट कर दिया है। यह कार्रवाई काम में लापरवाही करने के कारण की गई है। साथ ही नए कॉन्ट्रैक्टर के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। टेंडर फाइनल होते ही नई कंपनी से काम शुरू कराया जाएगा। यहां लगभग 14 साल से 1900 फ्लैट खरीदार पजेशन के लिए भटक रहे हैं।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: दर्दनाक हादसे में IT इंजीनियर की मां के बाद मासूम बेटे ने भी दम तोड़ा
अप्रैल तक पूरा होना था काम
आपको बता दें कि बता दें कि आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट (Adarsh Awas Yojna Project) में निर्माण कार्य करने के लिए एनबीसीसी ने वाईएससी कॉन्ट्रैक्टर कंपनी को टेंडर के जरिए जिम्मेदारी सौंपी थी। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक अप्रैल तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होना था, लेकिन बार-बार नोटिस और रिमांइडर देने के बाद भी धीमी गति से काम हो रहा था। इसके कारण अप्रैल तक केवल 55 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। इस प्रोजेक्ट में 45 प्रतिशत काम अभी बाकी है। इसके चलते एनबीसीसी ने इस कंपनी को टर्मिनेट करते हुए नए कॉन्ट्रैक्टर का चयन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक खबर के अनुसार नई कंपनी का चयन अगले कुछ दिनों में हो जाएगा, जिसे 6 महीने में प्रॉजेक्ट को पूरा करना होगा।
3 टावरों का जल्द शुरू होगा पजेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में 1900 फ्लैट बनने हैं। इसके लिए 8 टावर बनाए जाने हैं। इनमें से 3 का काम पूरा हो गया है। फायर एनओसी (NoC) की प्रक्रिया पाइप लाइन में है। फायर की एनओसी होते ही इन तीनों तैयार टावर में पजेशन शुरू कर दिया जाएगा। बाकी के 5 टावरों में काफी बाकी है। अब जिस तरह काम बचा हुआ है, उसे अगले 6-7 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः Covid 19: Noida-ग्रेटर नोएडा वाले सावधान, दिल्ली तक पहुंच गया है कोरोना
30 जून है सभी प्रॉजेक्ट्स की डेडलाइन
एनबीसीसी ने आदर्श आवास योजना के साथ ही बाकी सभी प्रोजेक्ट के फ्लैट 30 जून तक तैयार करने की डेडलाइन तय की है। आम्रपाली के 21 प्रोजेक्ट्स में लगभग 36 हजार फ्लैट एनबीसीसी (NBCC) को कोर्ट रिसीवर की निगरानी में तैयार करने थे, जिनमें से 28 हजार तैयार हो गए हैं। बाकी का काम फिनिशिंग स्टेज में है। 30 जून तक इनके तैयार होने की उम्मीद है। एनबीसीसी के सीएमडी केपीएम स्वामी के अनुसार आदर्श आवास योजना के अलावा बाकी सभी प्रोजेक्ट्स में जो फ्लैट एनबीसीसी को देने थे, उनका काम अंतिम चरण में है।
