Vastu Tips Money Plant

Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: हिंदू धर्म मे वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है। घर बनाने से लेकर घर की सजावट, अंदर चीजों को व्यवस्थित करने तक में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में मनी प्लांट (Money Plant) को बहुत ही शुभकारी माना गया है। मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में मनी प्लांट लगा लें तो कभी धन की समस्या नहीं आती है। जहां मनी प्लांट (Money Plant) लगा होता है, वहां कंगाली चौखट से बाहर रहती है। आइए आज के इस खबर में जानते हैं मनी प्लांट को लगाने के नियम से लेकर सारी बातें…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips For Job: अपनायें ये वास्तु टिप्स..घर चल कर आएगी नौकरी!

Pic Social media

मनी प्लांट लगाने के नियम

मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाने से माना जाता है कि घर में बरकत आती है और घर की आर्थिक तंगी समाप्त हो जाता ही। हालांकि इस पौधे को लगाने के कुछ नियम होते हैं, अगर उन नियमों का पालन कर मनी प्लांट को लगाया तो यह लाभकारी साबित होता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना बहुत ही अवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे सही माना जाता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?

कैसे लगाएं मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट लगाने से पहले गमले की मिट्टी में लाल धागा रख देना चाहिए इससे घर में धन आगमन बढ़ता है।

मनी प्लांट के लाभ

शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के गमले में कच्चे दूध में पानी मिलाकर डालना चाहिए। वास्तु द्वारा बताए गए मनी प्लांट के इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बरसने लगती है।

इस बात का रखें ध्यान

घर में मनी प्लांट के पौधे को कभी भी प्लास्टिक की बोतल या टीन में न लगाएं। ऐसा करने से मनी प्लांट से होने वाले लाभ नहीं होते। मनी प्लांट को हमेशा मिट्टी के गमले या कांच की बोतल में ही रखें।

भूल कर भी न करें ये गलती

घर में रखा मनी प्लांट का पौधा कभी न सूखने दें और साथ ही इस पौधे को जमीन से स्पर्श न होने दें। इसलिए इसे बालकनी में रखने की सलाह दी जाती है। यदि घर में लगा मनी प्लांट सूख रहा है तो यह घर की आर्थिक स्थिति को हानि पहुंचा सकता है।