Vastu Tips

Vastu Tips: शादी वाले घर में इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: विवाह से पहले करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी और सुख-शांति

Vastu Tips: शादियों के सीजन की शुरुआत एक बार फिर से हो गई है। शादी का समय हर घर के लिए बहुत ही खास होता है। हर कोई चाहता है कि सब कुछ अच्छे से हो और किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। ऐसे में घर का माहौल खुशहाल और पॉजिटिव बना रहे, ये बहुत आवश्यक होता है। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत अहम माना गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो शादी वाले घर में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है। उदाहरण के लिए जिस घर में शादी (Wedding House) होने वाली है, वहां ऐसी चीजें रख देनी चाहिए जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) बनी रहे। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाने के लिए घर के दरवाजे पर हल्दी और चावल से स्वस्तिक (Swastika) बनाना काफी शुभ माना जाता है। हल्दी का प्रयोग शादियों में भी व्यापक रूप से किया जाता है। साथ ही शाम को विवाह स्थल पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

Pic Social Media

शादी-विवाह वाले घर (Wedding House) में घी या सरसों का दीपक जलाने से उस घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही विवाह वाले घर में वाद-विवाद और मतभेद करने से बचना चाहिए, जिससे घर का माहौल खराब न हो।. इसके अलावा तुलसी, मनी प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखते हैं। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार जिस घर में शादी होनी है, वहां कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना वास्तु दोष उत्पन्न होने का खतरा हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शादी वाले घर में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वर्क फ्रॉम होम करते हैं या घर में है ऑफिस? ये वास्तु टिप्स दिलाएंगी आपको सफलता!

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक हर चीज किसी न किसी ऊर्जा से जुड़ी होती है। कौन सी ऊर्जा का प्रयोग कब किया जाए, इसका भी समय रहते फैसला लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, युद्ध, युद्धभूमि या महाभारत से संबंधित तस्वीरें विवाह वाले विवाह घर में नहीं लगानी चाहिए। इससे घरेलू कलह और वाद-विवाद बढ़ने लगता है। इसके साथ ही घर का माहौल भी नकारात्मक नहीं होता। जिस घर में शादी होनी है, वहां कांटेदार या नुकीले पौधे भी नहीं रखना चाहिए। विशेषकर जिस स्थान या कमरे में आप हल्दी, मेहंदी, कत्था आदि अनुष्ठान करने जा रहे हैं, वहां कांटेदार या अन्य पौधे न रखें. ऐसा करने से वास्तु संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये शुभ संकेत, क्या आपने भी देखे हैं?

दक्षिण दिशा से जुड़ी इन बातों को जान लीजिए

हिंदू धर्म में दक्षिण दिशा को यमराज और पितरों की दिशा बताया गया है। इसलिए दक्षिण दिशा (South Direction) में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इसके कारण घर के लोगों के मन में निगेटिव एनर्जी आ सकती है। घर के दक्षिण दिशा में दर्पण लगाने से कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। जिस घर में शादी होनी है, वहां से सूखे फूल या सूखे फूलों की माला हटा देनी चाहिए। ज्यादातर मृतक रिश्तेदारों की तस्वीरों या प्रार्थना कक्ष में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों पर फूलों की मालाएं कई दिनों तक लटकी रहती हैं। इसे हटा देना चाहिए।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।