Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन को सफल और समृद्ध बनाने के लिए कई नियम बताए गए हैं।
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में समृद्धि और सुख (Wellbeing) लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके नियमों का पालन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं, जबकि इन्हें नजरअंदाज करने से नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। खास तौर पर ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurt), जो सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच का समय होता है, इस दौरान कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस समय की गई गलतियां जीवन में दरिद्रता और समस्याएं ला सकती हैं। आइए जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त में किन गलतियों से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!
सुबह देर तक सोना
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurt) के बाद देर तक सोना सबसे बड़ी गलती है। जो लोग इस समय तक सोते रहते हैं, वे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद खो सकते हैं। इससे धन और समृद्धि उनके जीवन से दूर रहती है। शास्त्रों का मानना है कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता मिलती है।
भगवान का नाम न लेना
शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurt) में जागने के बाद सबसे पहले ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। मंत्र जाप या भक्ति से दिन शुभ और शांतिपूर्ण बनता है। लेकिन यदि सुबह उठते ही भगवान का नाम न लिया जाए, तो दिनभर नकारात्मकता बनी रह सकती है, और जीवन में कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!
नकारात्मक विचारों को दिमाग में लाना
ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurt) के दौरान मन की स्थिति बेहद संवेदनशील और शक्तिशाली होती है। ऐसे में अगर व्यक्ति जलन, गुस्सा, चिंता या नकारात्मक विचारों से दिन की शुरुआत करता है, तो इसका प्रभाव पूरे दिन और लंबे समय तक जीवन पर पड़ता है। इसलिए इस समय सिर्फ सकारात्मक सोच और शुभ विचारों को मन में लाना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।