Vastu Tips: होली के त्योहार पर घर लाएं ये चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: होली का फेस्टिवल नजदीक है, ऐसे में सभी को इसी का बेसब्री से इंतजार है। Holi के त्योहार को मेल मिलाव का त्योहार भी कहा जाता है। वहीं, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पुर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन भी किया जाता है। होलिका दहन ( Holika Dahan) जैसे त्योहारों को बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। होलिका दहन ( Holika Dahan) के अगले दिन ही होली ( Holi) सेलिब्रेट की जाती है। साल 2024 में 25 मार्च को ये त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। होली के दिन भी विधि विधान पूजा की जानी चाहिए, तभी शुभ होता है।

वहीं, कुछ लोग पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए होली के त्योहार पर कुछ उपाय भी करते हैं। इसके अलावा होली ( Holi) पर कुछ चीजों की खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ होता है। इन चीजों को घर लेकर आने से घर में खुशहाली बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन से पूरे वर्ष सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। होली के शुभ अवसर पर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में लगे हर तरह के दोष दूर हो जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिलती है और घर में बरकत नहीं आती है। ऐसे में होली के दिन घर में कुछ चीजों को जीवन में लेकर आने से नेगेटिविटी को खत्म किया जा सकता है।

इन चीजों को आप भी विस्तार से जानिए:
पिरामिड

मान्यता है कि पिरामिड ( Pyramid) में धन को अपनी तरह आकर्षित करने की क्षमता होती है। जहां पर भी ये पिरामिड होता है, वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वहां पर अपार धन के मार्ग खुल जाते हैं। आप होली पर पिरामिड की खरीदारी कर सकते हैं।

pic: social media

कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन आप कछुआ वो भी धातु से बना कछुआ घर लेकर के आ सकते हैं। वहीं, इस बार को ध्यान में रखें की कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र लिखा हो।

pic: social media

चांदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली की खरीदारी के समय चांदी का सिक्का ( Silver Coin) खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। होली के दिन इसे खरीदें और पूजा करने के बाद वापस से तिजोरी में संभाल के रख दें। ऐसा करने से हर तरह की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

pic: social media

बंदनवान

होली ( Holi) के शुभ अवसर पर आप अशोक या आम के पत्ते के पत्तों का बंदनवान लेकर के आ सकते हैं। मान्यता है कि मुख्य द्वार पर बंदनवान घर के सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर कर देता है।

pic: social media