Vastu Tips: यह पालतू जानवर लाता है घर में खुशहाली, समस्या होने लगती है दूर
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि घर के वातावरण पर सिर्फ इंसान का ही नहीं, बल्कि पालतू जानवरों का भी गहरा असर पड़ता है। घर में सही जानवर को पालने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है, बल्कि यह घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति (Mental Condition) और जीवनशैली को भी बेहतर बना सकता है। पेट्स का चुनाव अगर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के हिसाब से किया जाए तो यह सुख-समृद्धि और शांति लाने में मदद कर सकता है। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं पालतू जानवर (Pet Animals) के बारे में, जिसे घर में रखने से खुशहाली बढ़ती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

धन की होने लगती है वर्षा
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, बिल्ली पालना शुभकारी होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के अनुसार बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लेकर आती है। गोल्डन रंग की बिल्ली (Golden Cat) पालना बहुत ही लाभकारी होता है। यह आपके लिए धन आगमन के मार्ग खोलती है। इसके सात ही यह भी कहा जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है। साथ घर में काला कुत्ता पालना भी शुभ माना गया है, क्योंकि इससे घर के कई संकट दूर हो जाते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन बातों का जरूर रखें ख्याल
वास्तु अनुसार के मुताबिक, घर में तोता (Parrot) पालना भी अच्छा माना गया है। इसका घर पर सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है, जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। तोते को हमेशा घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इस बात का भी जरूर ख्याल रखें कि सुख-समृद्धि तभी आती है, जब आपका तोता खुश रहे। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में तोता खुश नहीं रहता, वहां नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी तुलसी के पास न रखें ये 5 चीजें, होगा नुक़सान!

ये जानवर भी होते हैं शुभ
बहतु से लोग अपने घरों में मछली भी पालते हैं। यह देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, वास्तु में इन्हें उतना ही शुभ भी माना गया है। घर में मछली पालने से व्यक्ति कि सौभाग्य और समृद्धि दोनों में ही वृद्धि के योग बनते हैं। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में घर में कछुआ पालना भी अच्छा माना गया है। इससे साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं।
गाय को रोटी खिलाएं
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक भी घर में गाय पालने से देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। अगर आपके लिए घर में गाय पालना संभव नहीं है, तो इसकी जगह आप गाय की सेवा में भी अपना योगदान दे सकते हैं। सुख-समृद्धि के लिए रोजाना गाय को रोटी या हरा चारा जरूर खिलाएं।
खरगोश भी होता है शुभकारी
खरगोश (Rabbit) देखने में जितना प्यारा होता है, वास्तु में भी इसे उतना ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, खरगोश पालने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। साथ ही खरगोश शुभता का प्रतीक भी होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिस भी घर में खरगोश होता है वहां सदैव ऊर्जा का व्यापन होता है और पॉजिटिविटी का वास बना रहता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

