मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है।
ये भी पढ़ेः Pragati Yatra: CM नीतीश ने बक्सर की जनता की झोली खुशियों से भर दी

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
