Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। होली के अवसर पर वे सक्रिय नजर आए थे, और अब जेडीयू (JDU) दफ्तर के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर (Poster) भी लगाए गए हैं, जिससे उनकी राजनीति में एंट्री तय मानी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश कुमार से 2023 बैच के 10 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की मुलाकात
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस साल बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) होने हैं और उससे पहले राज्य की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार की चर्चा बढ़ती जा रही है। राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। होली के दिन, सीएम नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में निशांत (Nishant) अपने पिता के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर निशांत के स्वागत में पोस्टर भी लगाए।
पोस्टर पर क्या लिखा था?
जेडीयू (JDU) समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए, जिन पर लिखा था, “बिहार की मांग, सुन लीजिए निशांत, बहुत-बहुत धन्यवाद” (निशांत, बिहार की मांगों को सुनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद)। इन पोस्टरों से ऐसा लग रहा है कि निशांत कुमार ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।

JDU कार्यकर्ताओं का दावा
जेडीयू (JDU) कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने राजनीति में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। होली के दिन कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात में उन्होंने इस पर अपनी हामी भरी। लेकिन, पार्टी नेताओं का कहना है कि अब सीएम नीतीश कुमार को इस फैसले पर अंतिम निर्णय लेना है।
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने अपने आवास पर लोगों से मिलकर होली की दी बधाई
निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में एंट्री बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है, और अब सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) कब और कैसे अपने बेटे को राजनीति में उतारने का ऐलान करेंगे।
