Badluck Sign On Palm: हाथ में दिखें ये निशान तो समझिए हैं बेहद अशुभ, नहीं टिकेगा पैसा

Life Style Trending Vastu-homes

Badluck Sign On Palm: हर व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं जो उसके सफलता का कारण बनती हैं और जीवन में आगे बढ़ने के हर मार्ग को खोल देती है। लेकिन दूसरी तरफ इसके विपरीत कुछ रेखाएं ऐसी हैं जो कि व्यक्ति के बदनसीबी और बुरे समय के लिए भी जिम्मेदार होती हैं। हाथ में इन रेखाओं का होना बेहद अशुभ माना जाता है। इन्हीं वजहों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कभी दांपत्य जीवन दुखी रहता है तो कभी बिजनेस में लॉस होता है। देखिए इन रेखाओं के बारे में और हाथों में मौजूद ये निशान।

Badluck Sign On Palm: हाथ में मौजूद ये रेखाएं नहीं टिकने देती पैसा

विवाह रेखा का कई शाखाओं में बंटा होना

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा कई लाइनों में बंट जाएं तो ये उस व्यक्ति के दुखद वैवाहिक जीवन की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पार्टनर से बहुत ज्यादा लड़ाइयां होती हैं। या फिर अलग शहर में नौकरी के चलते इनके बीच की दूरियां बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसे मामलों में तलाक की स्थिति तक बन जाती है। कुल मिलाकर विवाह रेखा ( Marriage Line) पर निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है।

pic: soc

राहु की रेखा

जिन लोगों के हाथ में राहु की रेखा होती है उनका आधा जीवन चिंता और दूसरों की फिक्र करने में बीत जाता है। इस रेखा को चिंता रेखा भी कहा जाता है। राहु की रेखा मंगल पर्वत के निचले हिस्से से आरंभ होती है। साथ ही ये रेखा जीवन रेखा के साथ साथ प्रारंभ होती है। आमतौर पर ज्यादातर लोगों के हाथ में ये रेखा नहीं होती। लेकिन अक्सर बहुत से लोगों के हाथों में उनके अंगूठे से लेकर के निचले हिस्से से शुरू होकर जीवन रेखा कि ओर ये रेखा जाती है। इसके कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

pic: social media

हाथ में बहुत सारी आड़ी तिरछी रेखाएं

जिन लोगों के हाथ में आड़ी तिरछी रेखा होती है जो कि दूसरी रेखाओं को काटती हो। ऐसे लोगों को बार बार असफलता हासिल होती है। बहुत सारी लाइनें हाथ में होना ये दर्शाती हैं कि उसके पूरे जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आती रहेंगी। ऐसे लोग पेट में दर्द, हाइपरटेंशन जैसी कई बीमारियों से ग्रसित रहते हैं।

pic: social media

शनि पर्वत में ये निशान होना

हाथ की हथेली में शनि पर्वत पर मौजूद ऐसे निशान और रेखाएं बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। मान्यता अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जिन भी लोगों के हाथ में ये निशान होता है, वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में नाकामी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के जीवन का अंत भी बुरा होता है।

pic: social media