Rajyog: 12 अप्रैल से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, शुरू हो रहा है राजयोग
Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास होने वाला है। इस दिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) तो है ही इसके साथ ही चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के साथ कई खास राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आपको बता दें कि इस दिन चैत्र पूर्णिमा के साथ पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य, बुधादित्य, मालव्य राजयोग (Malavya Rajyoga) भी बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। गुरु के वृष राशि में रहकर चंद्रमा पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga) भी बन रहा है। इसके साथ ही शनिवार का दिन भी पड़ रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब फायदा मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में विस्तार…
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन 6 चीजों पर भूलकर भी न रखें पैर, वरना हो सकता है भारी नुकसान

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) का दिन बहुत ही खास होने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके जीवन में काफी समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ धन संचित कर पाने में सफल होंगे। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको बहुत ही लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही लाभकारी साबित होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जा सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीन राशि
मीन राशि (Pisces) के लग्न भाव में ही पंचग्रही के साथ-साथ दूसरे राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। काफी समय से रुका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। जीवन में खुशियों की आगमन हो सकता है। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। कार्यस्थल में आपके कई परेशानियां चल रही है, तो अब वो धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: चावल के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दूर होगी आर्थिक तंगी
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। रुके काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। काफी समये से चला आ रहा तनाव अब खत्म हो सकता है। बिजनेस अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा आर्डर जल्द ही मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप अपनी बात कहने पर सफल होंगे। ऐसे में आप अपने मुकाम को पाने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में भी मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।