Rajasthan की अर्थव्यवस्था होगी दोगुनी, CM भजनलाल बोले राइजिंग राजस्थान के सपने को साकार करेंगे
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) राजस्थान के विकास के साथ साथ राज्य की अर्थव्यवस्था (Economy) को दोगुना करना चाहते हैं। इसी को लेकर सीएम शर्मा (CM Sharma) ने गुरुवार को कहा कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार और प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नए राजस्थान, बदलते राजस्थान, राइजिंग राजस्थान के सपने को साकार करना है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, भजनलाल सरकार ने इस विभाग में बढ़ाए 499 पद
वैश्विक कंपनियों के साथ हुई साझेदारी
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने वैश्विक कंपनियों जैसे- एपल, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, सिस्को और एडोब के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही राजस्थान में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे वे रोजगार और नए अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
विकास को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रदेश सरकार ने खनन, कपड़ा, पर्यटन और परिधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां लाई हैं। सीएम (CM) ने निवेशकों को आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और राज्य में निवेश करने का निर्णय लें।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: मातृकुंडिया पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, किसानों और युवाओं को लेकर कह दी बड़ी बात

35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू
सीएम शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि राइजिंग राजस्थान सम्मेलन के पहले साल में ही प्रदेश सरकार ने 35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही, निवेशकों की सुविधा के लिए डेटा सेंटर नीति, एवीजीसी-एक्सआर नीति और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन जैसी नई नीतियां शुरू की हैं।
पूंजीगत व्यय में 65 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि
राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में ही पूंजीगत व्यय में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
जानिए क्या है और राजस्थान के लिए
जेनपैक्ट ग्लोबल मीट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी कंपनियों के साथ दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किए हैं। इसके साथ, राजस्थान में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत मध्य प्रदेश और भारत सरकार के साथ मिलकर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के कार्यों के लिए कार्य आदेश भी जारी किए गए हैं।
जेनपैक्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी के कालरा ने भी सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि राजस्थान में निवेश को लेकर अभूतपूर्व काम हो रहा है।
