Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हालत पर CM धामी की नज़र

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने आगामी 26 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून (Monsoon) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आज सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आगामी 26 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में और कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की आशंका है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand के बुजुर्गों को बड़ी सौगात, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, जानिए पूरा प्लान

40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) हो सकती है। अनुमान है कि हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Pic Social Media

39 सड़कें बंद, राहत कार्य जारी

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में कुल 39 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं, जिनमें 34 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

26 जुलाई तक लगातार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22 जुलाई से 26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सीएम धामी की नजर हालात पर

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttrakhand News: एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहित

प्रशासन अलर्ट मोड में

राज्य के सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड (Alert Mode) में रखा गया है। पहाड़ी इलाकों में यात्रियों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।