Uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड में लापरवाह अफसरों की खैर नहीं, CM धामी ने दिए एक्शन के आदेश

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: एक्शन मोड में CM धामी, लापरवाह अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी अफसरों को सख्त चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन 1905 (CM Helpline 1905) में आने वाली शिकायतों का निवारण न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाह अफसरों (Careless Officers) को नोटिस जारी करके सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मीटिंग में जुड़े सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर ज्यादा शिकायतें पेंडिंग हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही जनशिकायतों का निवारण करने में लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, अब हिंदू महीने के साथ जारी होंगे उत्तराखंड के सरकारी आदेश

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक महीने के अंदर उनके सभी देयकों का भुगतान जरूर हो जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन 1905 की वर्चुअल समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जन मानस की है।

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का तुरंत हल करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव एल फैनई, आर मीनाक्षी सुदंरम, सचिव, विभागाध्यक्ष, वर्चुअल माध्यम से उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन विनय रोहिला, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अजय मिश्रा एवं सभी डीएम शामिल हुए।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, धामी कैबिनेट में फेरबदल जल्द, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Pic Social Media

इन विभाग के अफसर सबसे ज्यादा लापरवाह

आपको बता दें कि राजस्व विभाग, वन विभाग (Forest Department) और शिक्षा विभाग में जन शिकायतों के समाधान में हो रही लेट पर सीएम धामी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि अधिक समय तक लंबित प्रकरणों के मामले में संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
जिन क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, उसका कारण जानने के साथ ही उचित समाधान के लिए आगे की योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी सुनिश्चित करें कि जिन समस्याओं का समाधान जिस स्तर पर हो सकता हैं, वहीं समाधान किया जाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम हेल्पलाइन पर सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर पांच लोगों की समस्याएं सुनी और उनका यथाशीघ्र समाधान करने को अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने कहा कि उनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत थे पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता को पेंशन मिलती है। वे पूर्णत अपनी माता पर आश्रित है, शासनादेश अनुसार प्रार्थिनी ने पारिवारिक पेंशन हेतु नॉमिनी बनाये जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को सभी औपचारिकता पूर्ण कर अपर निदेशक पौड़ी को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया, उनके स्तर पर प्रकरण लंबित है। सीएम धामी ने शिक्षा विभाग को 3 दिन के भीतर लक्ष्मी देवी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने कहा उनके द्वारा मेडिकल के बिल के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा उन्हें पूर्ण रूप से भुगतान नहीं किया गया। विभाग को इसकी सूचना दिये जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसपर सीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि इस प्रकरण का शीघ्र परीक्षण कर समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाए।