Punjab के जालंधर ज़िले में योग क्रांति का विस्तार, 155 कक्षाओं में 5 हजार प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण
Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) की अनूठी पहल ‘सीएम दी योगशाला’ (CM The Yogashala) ने अपने दो साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस जनकल्याणकारी योजना ने प्रदेशवासियों को न केवल स्वास्थ्य लाभ दिया है, बल्कि युवाओं (Youth) को करियर के नए अवसर भी प्रदान किए हैं। वर्तमान में पंजाब में प्रतिदिन 3000 से अधिक योग कक्षाएं पूरी तरह निशुल्क आयोजित की जा रही हैं, जिनमें हजारों लोग (People) नियमित रूप से भाग लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को सशक्त बना रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

जालंधर में 155 से अधिक योग कक्षाएं प्रतिदिन
प्रोग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर जतिन कुमार (Jatin Kumar) के अनुसार, जालंधर जिले में प्रतिदिन 155 से अधिक योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें रोजाना 5000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यहां यह कार्यक्रम दूसरे चरण में शुरू हुआ था और इस माह 20 जून को यह भी अपने दो वर्ष पूरे कर लेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार की शिक्षा क्रांति, सरकारी स्कूलों के 32 छात्रों ने JEE एडवांस में रचा इतिहास
योग के क्षेत्र में युवाओं को करियर का अवसर
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने युवाओं को योग के क्षेत्र में करियर देने के लिए ‘डिप्लोमा इन मेडिटेशन एंड योग साइंस’ नामक एक वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह डिप्लोमा कोर्स नई शिक्षा नीति के अनुरूप ट्राइमेस्टर प्रणाली पर आधारित है। पहले ट्राइमेस्टर को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को फील्ड में कक्षाएं लेने का मौका मिलता है और सरकार की ओर से ₹8000 प्रति माह मानदेय भी दिया जाता है।
जालंधर में डिप्लोमा कोर्स का सफल संचालन
जालंधर में यह डिप्लोमा कोर्स मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, लेदर कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहा है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने पहला ट्राइमेस्टर पूर्ण कर लिया है और अब वे फील्ड में योग कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव भी मिल रहा है।
प्रशासन का योगदान सराहनीय
इस पूरे अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एडीसी जसबीर सिंह और उनकी टीम इस योजना को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है। उनके सहयोग से ‘सीएम दी योगशाला’ कार्यक्रम लोगों के जीवन में स्थायी परिवर्तन ला रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘क्या अब वन नेशन, वन हसबैंड की स्कीम है?’
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
लोग इस योजना से जुड़ने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7669 400 500 पर मिस कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट cmdiyogshala.punjab.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
