सीएम मान बोले- मैं परिवार के साथ हूं
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाबी गायक और अभिनेता गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) के निधन पर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम मान आज चंडीगढ़ में गुरपंथ मान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार (Family) को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गले लगाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
सीएम मान की संवेदनशीलता
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गुरदास मान और उनके परिवार के साथ समय बिताया, जिसकी तस्वीरें आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में सीएम मान को परिवार के साथ आत्मीयता से मिलते और शोक में डूबे गुरदास मान का हौसला बढ़ाते देखा जा सकता है। यह दृश्य पंजाब के मुख्यमंत्री की जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व को दर्शाता है। सीएम मान ने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार और मैं स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: अकालियों ने राजनीतिक और धार्मिक तौर पर पंजाब को लूटा
गुरपंथ मान के निधन की वजह
गुरदास मान ने मीडिया को बताया कि उनके भाई गुरपंथ मान पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था, लेकिन 10 जून की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का बड़ा कदम, अबोहर में बनेगा चिल्ली प्रोसेसिंग प्लांट
गुरपंथ मान के निधन पर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के साथ-साथ कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने परिवार को इस दुखद क्षति से उबरने के लिए हौसला और समर्थन देने का वादा किया है। सीएम मान की उपस्थिति और संवेदनशीलता ने इस कठिन समय में गुरदास मान के परिवार को भावनात्मक सहारा प्रदान किया है।

