Uttarakhand: धामी की सरकार ने शुरू की रोजगार योजना, जापान और जर्मनी में नौकरी का अवसर
Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami Government) प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ढेरों प्रयास कर रही है। सीएम धामी (CM Dhami) के प्रयासों से आज बदलाव भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में धामी सरकर प्रदेश की 12वीं पास होनहार बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए जापान (Japan) भेज रही है। इनको धामी सरकार निशुल्क जापानी भाषा का कोर्स भी कराएगी। कोर्स करने के बाद उनका इंटरव्यू होगा और सीधे केयर गिवर जॉब करने का शानदार मौका मिलेगा। कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने किया घंटाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ, बोले परंपरा और पर्यटन का संगम है यह पर्व
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना (CM Skill Upgradation Global Employment Scheme) चला रही है। इस योजना के तहत 12वीं पास बेटियों जिनकी उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच हों, उन्हें सरकार का सेवायोजन विभाग सीधे विदेशों में नौकरी दिला रही है। अब तक कई बेटियां जा चुकी हैं। विभाग अब नए बैच की तैयारी में जुटा है।
ऐसी होनहार बेटियां, जिन्होंने 12वीं पास करने के बाद या तो छह माह का जनरल ड्यूटी असिस्टेंट(जीडीए) कोर्स किया हो या जो जापानी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित हों। वे सभी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। एनएम (ANM) कोर्स पास करने वाली युवतियां भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
जानिए कैसे करें आवेदन
आवेदन पूरी तरह फ्री है। जो विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं। चुनी गई बेटियों को विभाग निशुल्क जापानी भाषा का 6 माह का कोर्स कराएगा, जिसके लिए आवास-भोजन की व्यवस्था भी प्रदेश की धामी सरकार कराएगी। इसके बाद उनके चयन की प्रक्रिया होगी। चयनित बेटियों को जापान में देखभाल संबंधी नौकरी में एक से डेढ़ लाख रुपये वेतन मिलेगा। एएनएम पास बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं। जून में विभाग नया बैच शुरू करेगा।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: कोटद्वार को CM धामी की बड़ी सौगात, मालन पुल समेत 7 निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण
जापान के अलावा जर्मनी में भी मौका
आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami Government) की यह योजना केवल जापान तक सीमित नहीं है। जर्मनी (Germany) में नर्सिंग क्षेत्र में भी युवाओं को भेजने की तैयारी हो रही है। बीते साल शुरू किए गए पहले बैच के 15 नर्सिंग छात्रों का जर्मन भाषा कोर्स आखिरी चरण में है और जुलाई में उनकी परीक्षा होनी है। सफल होने के बाद ये सभी छात्र जर्मनी रवाना होंगे, जहां उन्हें 2.5 से 3 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही 27 अन्य छात्रों का दूसरा बैच भी भाषा प्रशिक्षण में जुटा है, जिनकी परीक्षा अगले वर्ष जनवरी 2026 में प्रस्तावित है।
