Uttarakhand

Uttarakhand को मिला नया पर्यटन प्रोजेक्ट, CM धामी ने किया टूरिस्ट पैलेस का ऐलान

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

जनजाति नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर CM धामी ने खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र की जनता को विशेष सौगात दी।

Uttarakhand News: जनजाति महानायक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने नानकमत्ता में आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गुरु नानक इंटर कॉलेज परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम धामी ने बिरसा मुंडा (Birsa Munda) को नमन किया और कहा कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण व समाज को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नानकसागर डैम बनेगा टूरिस्ट पैलेस

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस अवसर पर नानकमत्ता स्थित नानकसागर डैम को पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने और यहां टूरिस्ट पैलेस बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह ध्यान और श्रद्धा की भूमि है, जिसे पर्यटन के दृष्टिकोण से और मजबूत किया जाएगा। पर्यटन विभाग जल्द योजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करेगा।

Pic Social Media

जनजाति समाज के कल्याण की योजनाएं

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज के लिए बजट को तीन गुना बढ़ाया गया है। देशभर में 200 करोड़ की लागत से संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में चार एकलव्य मॉडल विद्यालय और 16 राजकीय आश्रम-प्रणीत विद्यालय जनजाति छात्रों के लिए संचालित हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

समान नागरिक संहिता और अन्य सख्त कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे मामलों पर सख्ती की जा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर न्याय और समानता सुनिश्चित की जा रही है।

कई विकास कार्यों का उद्घाटन

कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान सीएम धामी ने नगर पंचायत कार्यालय भवन और पर्वतीय उत्थान समिति भवन का इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Pic Social Media

खटीमा बस स्टैंड का नाम होगा महाराणा प्रताप

जनजाति नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम धामी ने खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र की जनता को विशेष सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि खटीमा बाईपास पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस घोषणा का थारू जनजाति समाज ने तालियों के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में CM धामी ने ‘लीडिंग लेडीज’ का विमोचन किया

नानकमत्ता उप तहसील को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा

सीएम धामी (CM Dhami) ने मंच से कई अन्य घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में राय सिक्ख भवन का निर्माण होगा।

  • ग्राम साधुनगर स्थित कैलाश नदी पर पुल का निर्माण
  • ध्यानपुर मार्ग का डामरीकरण
  • सनातन धर्म उत्थान समिति भवन निर्माण

पर्वतीय भवन में पुस्तकालय एवं अतिथि कक्षों का निर्माण

इन सभी घोषणाओं के लिए पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा द्वारा प्रस्ताव सौंपे गए थे, जिन पर सीएम ने जल्द परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand को मिली 8140 करोड़ की बड़ी सौगात, CM धामी ने PM मोदी का किया धन्यवाद

पर्यटन हब बनने से बढ़ेंगे रोजगार

नानकसागर डैम को टूरिस्ट पैलेस (Tourist Palace) विकसित करने की घोषणा से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ने की संभावना है। सीएम धामी ने कहा कि गुरू नानक देव के चरणों से पवित्र नानकमत्ता आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है। इसे पर्यटक हब के रूप में विकसित करने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन होगा और नानकमत्ता पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा।