Uttarakhand

Uttarakhand: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में CM धामी ने ‘लीडिंग लेडीज’ का विमोचन किया

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

सीएम धामी ने फेस्टिवल आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और पुस्तक की लेखिका की जमकर तारीफ की।

Uttarakhand News: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) दून इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे और वेणु अग्रहरी ढींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज’ (Leading Ladies) का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने फेस्टिवल आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और पुस्तक की लेखिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के जीवन पर केंद्रित ऐसी पुस्तकों की एक श्रृंखला होनी चाहिए, जिससे सभी लोग जान सकें कि महिलाएं किस तरह अपने जीवन को संवारती हैं।

उत्तराखंड की महिलाओं के जीवन की कठिनाईयों पर सीएम की बात

पुस्तक विमोचन से पहले मुख्यमंत्री ने लेखक के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी काम संभालती हैं। उन्होंने अपनी मां का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे महिलाएं घर, बच्चे और पालतू जानवरों की देखभाल के साथ अपने परिवार के लिए संघर्ष करती हैं। सीएम ने महिलाओं के जीवन की इन चुनौतियों को दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर प्रदेश सेवा में जुटे सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी की दिनचर्या और जनता के लिए समर्पण उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और ‘अगला दशक उत्तराखंड का दर्शन’ जैसे विचार उन्हें प्रदेश में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand को मिली 8140 करोड़ की बड़ी सौगात, CM धामी ने PM मोदी का किया धन्यवाद

राज्य की महिलाओं पर पुस्तकों की आवश्यकता

सीएम ने अपने द्वारा गोद लिए गए सारकोट गांव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं आज विशेष मॉडल पर काम कर रही हैं और अपनी आजीविका चला रही हैं। उन्होंने लेखक वेणु अग्रहरी ढींगरा को सारकोट गांव जाकर महिलाओं के जीवन पर और पुस्तक लिखने की प्रेरणा लेने का सुझाव दिया। सीएम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं किस तरह काम करती हैं और कठिनाइयों का सामना करती हैं, इसे दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी है।

बिहार चुनाव और सुसाशन पर सीएम का विचार

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में सीएम धामी ने बिहार चुनाव पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव परिणाम जनता की सुसाशन और विकास की पसंद को दर्शाते हैं। डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास को विपक्ष ने कमतर आंकने की कोशिश की, लेकिन जनता ने पारिवारिक और भ्रष्ट नेताओं को वोट से नकारा।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand के सचिन ने 16 साल की उम्र में फहराया एवरेस्ट पर तिरंगा, CM धामी ने दी बधाई

संस्कृति और बेटियों के नेतृत्व पर सीएम का फोकस

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने राजनेताओं की सरलता और दृढ़ संकल्प के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी बेटियों को प्रेरित किया कि वे नेता बनें और चाहे राजनीति में हो या किसी अन्य क्षेत्र में, उसमें महारत हासिल करें।