Uttarakhand

Uttarakhand: कर्मचारियों-पेंशनरों को धामी सरकार का तोहफा, बढ़ गया DA, जून से मिलेगी ज्यादा सैलरी

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला, डीए बढ़ा, कर्मचारियों-पेंशनरों में खुशी की लहर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दे दिया है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांग को धामी सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) और पेंशनरों के बाद अब राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यूपीसीएल (UPCL) के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। जिसकी नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड के अन्नदाताओं को मिला CM धामी का तोहफा, ई-रूपी प्रणाली की हुई शुरुआत
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों का 2 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों को धामी सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद डीए (DA) 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से अप्रैल का एरियर भी मिलेगा। एक मई से अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन के साथ इस दर पर महंगाई भत्ता मिलेगा। सभी पेंशनरों को भी इसी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इसका भुगतान जून में होगा।

Pic Social Media

जनवरी से अप्रैल तक का मिलेगा एरियर

सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि दिनांक 01 जनवरी से 30 अप्रैल, 2025 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जायेगा और दिनांक 01 मई, 2025 से अधिकारियों/कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते का भुगतान नियमित रूप से वेतन के साथ किया जायेगा। कर्मचारी भविष्य निधि से आच्छादित कार्मिकों को मंहगाई भत्ते के एरियर की 12% धनराशि EPF अभिदान के रूप में कटौती करने के पश्चात बाकी नकद भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए CM धामी बोले, ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान

सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों का भी बढ़ चुका है महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि मई के पहले सप्ताह में प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami Government) ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में वृद्धि की थी, जिसके बाद केन्द्र के समान डीए 53% से बढ़ाकर 55% पहुंच गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी ऐसे में जनवरी से अप्रैल तक का एरियर मिलेगा। इससे 1,70,000 कर्मचारी और 1,45,000 पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
इसका लाभ धामी सरकार (Dhami Government) के कार्मिकों/ सिविल/ पारिवारिक/ पेंशनरों/ स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों साथ ही UGC वेतनमानों में कार्यरत कार्मिकों/ सिविल/ पारिवारिक पेंशनरों को मिलेगा।इससे वेतन में 4000 रूपए तक की वृद्धि होगी।बढ़ा हुआ डीए मई की सैलरी के साथ जून में मिलेगा।