Bihar

Bihar News: बिहार के लिए बड़ा तोहफा, देश के दूसरे पॉवर प्लांट का PM मोदी करेंगे शिलान्यास

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: पीएम मोदी बिक्रमगंज में जनसभा कर एनडीए के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

Bihar News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 29 मई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे राज्य को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। इस दौरान वे औरंगाबाद जिले के नबीनगर में देश के दूसरे सबसे बड़े सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित कर एनडीए के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि औरंगाबाद के नबीनगर (Nabinagar) में 2400 मेगावाट क्षमता वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र होगा। इसके अलावा, वे पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और पटना-सासाराम-वाराणसी-रांची फोरलेन हाईवे तथा बिहटा एयरपोर्ट विस्तार जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मद्य निषेध दारोगा पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा आयोजित

नबीनगर में बनेगा 29947 करोड़ का पावर प्लांट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि नबीनगर में एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण 29,947.91 करोड़ रुपये की लागत से होगा। स्टेज-2 के तहत 3 यूनिटों के माध्यम से 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिसमें से 1500 मेगावाट बिहार को मिलेगा। यह परियोजना राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जानिए क्या है सुपर थर्मल पावर प्लांट?

बता दें कि सुपर थर्मल पावर प्लांट (Super Thermal Power Plant) एक विशाल तापीय विद्युत संयंत्र है, जो कोयले, गैस या तेल जैसे जीवाश्म ईंधनों का उपयोग कर बिजली पैदा करता है। ये संयंत्र आमतौर पर 500 मेगावाट या अधिक क्षमता के होते हैं और कई यूनिटों में बंटे होते हैं। बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर की मदद से भाप उत्पन्न कर बिजली का उत्पादन किया जाता है। ये संयंत्र देश की ऊर्जा मांग को पूरा करने में अहम हैं, लेकिन इनसे वायु पॉल्यूशन और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः Patna: मुशहरी अंचल कार्यालय में दलालों की सांठगांठ, मंत्री सरावगी ने दिए जांच के आदेश