Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर CM धामी का बड़ा बयान, बोले अब भारत गोली का जवाब गोला से देता है
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर आतंकवाद (Terrorism) और पाकिस्तान (Pakistan) पर जमकर हमला बोला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत ने फिर से यह साबित किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के माध्यम से भारत ने अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने ये बात कही।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: स्वरोजगार योजना 2.0 से 50 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, धामी सरकार का बड़ा ऐलान
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी से शहीद पार्क तक आयोजित की गई, इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ भाग लिया। इस दौरान सीएम धामी (CM Dhami) ने शहीद स्थल में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
वीर सैनिकों को किया नमन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने फिर से एक बार फिस से यह साबित करने का काम किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। सीएम धामी ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में वो सभी वीर जवानों का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि भारत के दुश्मनों को हम मिट्टी में मिला देंगे। और यही हुआ।
गोली का जवाब गोलों से दे रही है सेना
इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, जहां का लगभग हर परिवार देश सेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है। आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है।
भारत लेता है अब सीधा एक्शन
उन्होंने कहा कि भारत अब सीधा एक्शन लेता है। भारत के सैनिकों की गोलियां अब आतंक, आतंकवाद और उनके आकाओं को नष्ट करने का काम करती है। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सेनाएं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार रहती हैं। जिस तरह से भारत के नागरिक जन-गण-मन यात्रा में शामिल हो रहे हैं वह इस बात का प्रतीक है कि पूरा भारत एकता के साथ आतंकवाद को जवाब देने के लिए हर पल तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में जो गुस्सा आतंकियों को लेकर था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया और उसी अनुरूप ठोस कदम उठाया।
आतंक की जड़ पर हुआ वार
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे आतंक की जड़ पर वार करने का फैसला लिया, जिसके लिए भारत की सेना को खुली छूट दी गई। भारतीय सेना ने बिना पाकिस्तान की सीमा में घुसे ही पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को ऐसा सबक सिखाया जिसे देख वह पूरी तरह से सहम गया है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही, आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने सीधा निशाना बनाया।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ई-रूपी प्रणाली और 4 नई कृषि नीतियों का शुभारंभ
तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी बहुत ही भावुक नजर आए। उन्होंने देवभूमि के वीर शहीदों और सैनिकों को याद करते हुए कहा कि सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे जवानों में हर पांचवें जवान का संबंध वीरभूमि उत्तराखण्ड से है। हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन-बान-शान के लिए खुद को न्यौछावर करने का काम किया है।
