IPL 2025 Final: अहमदाबाद की पिच पर रन बरसेंगे या बॉल चमकेगी? जानें रिपोर्ट
IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। इस सीजन फैंस को एक नया चैंपियन (New Champion) मिलने जा रहा है, क्योंकि 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों में से किसी भी टीम ने खिताब नहीं जीता है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में बराबरी
आईपीएल इतिहास (IPL History) में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दोनों ने 18-18 मैच जीते हैं। यानी रिकॉर्ड पूरी तरह से बराबरी का है। इन मैचों में आरसीबी का औसत स्कोर 160.17 रहा है, जबकि पंजाब का औसत स्कोर 158 रहा। विकेटों के लिहाज से भी दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान है RCB ने औसतन 5.83 विकेट गंवाए हैं, जबकि पंजाब ने 5.89 विकेट।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात टाइटंस का सफर हुआ खत्म, एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने दी करारी शिकस्त
इस सीजन में आमने-सामने
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। पहली भिड़ंत 18 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें बारिश के कारण 14 ओवर का मैच खेला गया और पंजाब किंग्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके दो दिन बाद, 20 अप्रैल को RCB ने जोरदार वापसी करते हुए पंजाब को सात विकेट से हराया।
प्लेऑफ में एक बार फिर आमना-सामना हुआ, जहां आरसीबी ने पंजाब को आठ विकेट से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया। यानी इस सीजन में RCB ने पंजाब को दो बार हराया है।
प्लेऑफ रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) इससे पहले 9 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और तीन बार फाइनल खेला है, लेकिन खिताब कभी नहीं जीता। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल हार गई थी।
पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम अब तक केवल दो बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2014 में पहली बार फाइनल खेला था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली थी।

पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। क्वालीफायर 2 में दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए थे। पंजाब ने 203 रनों का लक्ष्य सिर्फ 19 ओवर में हासिल कर लिया। IPL 2025 में यहां खेले गए 8 में से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, लेकिन पंजाब की चेजिंग क्षमता से यह भी साफ हो गया है कि टॉस उतना निर्णायक साबित नहीं हो रहा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के IPL आंकड़े
कुल मैच: 43
पहले बल्लेबाजी जीत: 21 (48.84%)
टारगेट चेज में जीत: 22 (51.16%)
टॉस जीतकर जीत: 20 (46.51%)
टॉस हारकर जीत: 23 (53.49%)
हाईएस्ट स्कोर: 243/5
लोएस्ट स्कोर: 89
प्रति विकेट औसत रन: 28.91
प्रति ओवर औसत रन: 8.96
पहले बल्लेबाजी औसत स्कोर: 176.95

कोहली बनाम अय्यर
विराट कोहली (Virat Kohli) 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं और 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान भी रहे। 2016 में उन्होंने एक सीजन में 973 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। कोहली आईपीएल में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सीजन में भी वह शानदार फॉर्म में हैं 614 रन और आठ अर्धशतक के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.54 रहा है।
वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 603 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में कोहली को कड़ी टक्कर दी है। अय्यर आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान हैं। 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा खिताब दिलाया था। 2025 में उनका स्ट्राइक रेट 175.8 रहा है, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, फाइनल में इस टीम से होगी टक्कर
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन, वैशाक विजयकुमार
