Uttarakhand: जनसुनवाई और ई-सेवाओं को बनाएं असरदार, लोगों को न लगाने पड़े दफ्तरों के चक्कर: CM धामी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) विदेशी घुसपैठियों को लेकर काफी सख्त हैं। उत्तराखंड को विदेशी घुसपैठियों से मुक्त बनाने के लिए धामी सरकार लगातार काम भी कर रही है। इसी क्रम में धामी सरकार (Dhami Sarkar) विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ व्यापक ड्राइव चलाकर कठोर कार्रवाई करने की बात कह चुकी है। वहीं अब पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार रोक और निगरानी बनाए रखने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने वर्चुअली राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से अपात्र लोगों को देने वाले कार्मिकों को बिना देर किए निलंबित कर टर्मिनेशन की कार्रवाई भी शुरू करें। क्योंकि यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इससे कोई समझौता नहीं होगा।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में बनेगा वर्ल्ड क्लास फायर सर्विस ट्रेनिंग सेंटर, CM धामी ने की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दोनों मंडल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वो खुद फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का जायजा लें और अभी तक किए गए कामों की रिपोर्ट सीएम ऑफिस में जमा करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बरकरार रहे। उन्होंने इस दौरान आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों और अन्य हितधारकों के साथ तालमेल बनाकर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के हितधारकों से समन्वय: मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान विभागों और जिला प्रशासन के स्तर पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाया जाए. चारधाम यात्रा आस्था का एक प्रमुख केंद्र होने के साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ी है. ऐसे में चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से समन्वय बनाकर काम करें. चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए. यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में विदेशी घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन, CM धामी ने अधिकारियों को दिए आदेश
सीएम ने वन विभाग को किया सचेत
मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में वनाग्नि प्रबंधन के लिए वन विभाग के साथ सभी जिलाधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी उपकरणों की पूरी व्यवस्था रखी जाए। सीएम ने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के नंबर भी अपडेट करें, जिससे वनाग्नि की घटना होने पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। वनाग्नि की संभावना वाले क्षेत्रों में टीमों की तैनाती की जाए और उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए।
इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारी (District Magistrate) लगातार जन सुनवाई करें। तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों और बहुद्देशीय शिविरों के जरिए से लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। सीएम ने कहा कि लोगों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ई-सेवाओं के माध्यम से लोगों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। साथ ही बेवजह कामों में लेटलतीफी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाए।
