Uttarakhand

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले CM धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार अलर्ट, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकस

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तरखंड की धामी सरकार की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह 6 नवंबर तक चलेगी। सबसे पहले 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) और 4 मई को बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीएम आवास (CM House) से आयोजित वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों को धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी, दून अस्पताल के सामने से हटाया गया अवैध कब्जा

सीएम धामी (CM Dhami) ने ठेली-फड़, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के सत्यापन में तेजी लाने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, साथ ही गर्मियों के सीजन में पर्यटकों स्थलों पर सैलानियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में इन सभी स्थानों की नियमित निगरानी करते हुए वहां फोर्स के साथ ही खुफिया तंत्र की तैनाती भी जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली के कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज अपात्र लोगों को देने वालों को चिन्हित कर उन पर भी सख्त एक्शन लिया जाए। जिलाधिकारी संबंधित विभागों के अफसरों की ड्यूटी इसके सत्यापन में लगाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यातायात प्रबंधन और सड़कों की स्थिति सही रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: एक्शन में धामी सरकार, उत्तराखंड से पाक नागरिकों की पहचान और वापसी प्रक्रिया शुरू

सीएम धामी ने निर्देश दिया कि चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर के स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट चेक कर ली जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आवररेटिंग की शिकायत न आए।
आपको बता दें कि चार धाम यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है।
सीएम के साथ हुई इस बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुदंरम, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी उपस्थित रहे।