मुख्यमंत्री ने राज्यभर में एक दिन के तहसील दिवस और थाना दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन 1905 (CM Helpline 1905) में दर्ज लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान (Special Operations) चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और बिना समाधान के किसी भी शिकायत को ‘फोर्स क्लोज’ (Force Close) न किया जाए। पढ़िए पूरी खबर…
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हेल्पलाइन को राज्य की “बेस्ट प्रैक्टिस” बनाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने राज्यभर में एक दिन के तहसील दिवस और थाना दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के दिन वे स्वयं किसी एक जिले में औचक निरीक्षण करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

प्रत्येक जिले में दो आदर्श ग्राम बनेंगे
सीएम धामी (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकों का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमण हटाने और वेरिफिकेशन अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाने को कहा गया है। इसके साथ ही, प्रत्येक जनपद में दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
बिजली व्यवस्था पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने राज्य में खराब स्थिति वाले ट्रांसफार्मरों और बिजली के पोल को शीघ्र बदले जाने तथा ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज और लटकते तारों जैसी समस्याएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों के भवन नक्शों की स्वीकृति में किसी तरह की पेंडेंसी न हो। साथ ही, प्रदेश में टीबी मुक्त होने वाले पहले तीन जिलों को सम्मानित करने की घोषणा भी की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विभागों की सराहना
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करने पर परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी और ऊर्जा विभाग की सराहना की। वहीं लोक निर्माण, भू-विज्ञान एवं खनन, राजस्व, गृह और वित्त विभाग को शिकायतों के समाधान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सबसे अधिक शिकायतें पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल जीवन मिशन के कनेक्शन, बिजली कटौती और बिलों से जुड़ी मिल रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, लोकतंत्र सेनानियों के लिए मानसून सत्र में लाएंगे विशेष विधेयक
शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया। उत्तरकाशी के उपेन्द्र सिंह रावत की पेयजल लाइन की शिकायत पर उन्होंने जिलाधिकारी को एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने को कहा। हरिद्वार के आलम की स्ट्रीट लाइट की समस्या और देहरादून के हृदेश नेगी की पुलिया निर्माण की शिकायत पर कार्य शुरू हो चुका है। चमोली के गौरव नौटियाल और नैनीताल के देवेंद्र की शिकायतों का समाधान भी हो गया है।
