MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन (Democracy Fighters Conference) का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री यादव ने कहा- 70 साल से अधिक उम्र के लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। एयर एंबुलेंस की सुविधा भी सरकार के माध्यम से मिलेगी। खाद को लेकर किसानों के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि, खाद की संकट प्रदेश में नहीं, कांग्रेस खुद खंड-खंड में बंटी है। कांग्रेस में नेताओं की किल्लत है पर एमपी में खाद की नहीं है।
ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन को नई सौगात, CM मोहन यादव ने किया एग्जीक्यूटिव और VIP लॉन्ज का उद्घाटन
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र सेनानियों का योगदान काफी बड़ा है। लोकतंत्र सेनानी के सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगा। शासन की सभी योजना में पात्रता के अनुसार सबसे पहले लोकतंत्र सेनानियों को लाभ देने का काम किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी तीन तलाक के नियम को कांग्रेस ने बदला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, संविधान की हत्या करने वाले क्या संविधान बचाएंगे। उस समय अटल बिहारी बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा बढ़ाई। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके पूरे दुनिया को संदेश दिया।
ये भी पढ़ेंः MP News: इंदौर को 381 करोड़ की सौगात देंगे CM मोहन यादव, आपातकाल संगोष्ठी में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब तक नहीं सुधरी। आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूरा देश देख रहा है। दूसरी तरफ 50 साल तक विपक्ष के नेता की भूमिका में अटलजी ने आदर्श स्थापित किए। अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर ट्रम्प तक जो नहीं बोल पाए वो बात हमारे देश के नेताओं ने बोलकर सेना पर सवाल उठाए। देश लोकतंत्र सेनानियों द्वारा 50 साल पहले किए गए कामों को याद रखेगी।
