Uttarakhand

Uttarakhand: चंपावत को मिला विकास का तोहफा, CM धामी ने किए 18 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर टनकपुर में देशभक्ति का जोश, CM धामी ने की शौर्य यात्रा की अगुवाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने चंपावत (Champawat) को करोड़ों की सौगात दी। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 18 विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता को लेकर आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा (Tiranga Shaurya Yatra) में शामिल हुए। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही सैकड़ों लोगों ने शामिल हुए। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से अपने निजी आवास खटीमा के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार का पर्यावरण संरक्षण पर जोर, चारधाम यात्रा में ई-वाहनों को मिली प्राथमिकता

चंपावत को इन योजनाओं की मिली सौगात

आपको बता दें कि एक दिवसीय दौरे पर सीएम धामी (CM Dhami) चंपावत पहुंचे। जहां उन्होंने कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य हेतु 18 योजनाओं (जिसकी लागत करीब 11365.11 लाख) का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने 5 योजनाओं का शिलान्यास और 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। विकास योजनाओं में पर्यटक आवास गृह टनकपुर परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण, 13 जिला 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री एम्पोरियम केंद्र का निर्माण, सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं गूल का निर्माण, श्यामलाताल क्षेत्र में हार्ट मार्केट क्राफ्ट केंद्र की स्थापना, उत्तराखंड जल संस्थान चंपावत की बागडोर खास पंपिंग पेयजल योजना शामिल है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने नायाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत बनबसा क्षेत्र ग्राम फागपुर अंतर्गत शहीद द्वार के समीप से कैनाल तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य, विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सूखीढांग- डांडा- मीनार मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, टनकपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बस्तियां के आंतरिक संपर्क मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा उदारीकरण का कार्य, मां पूर्णागिरी मंदिर हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का उदारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य की घोषणा की।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: CM धामी ने मंगल दलों की बढ़ाई प्रोत्साहन राशि, आत्मनिर्भर बनाने की भी है योजना

Pic Social Media

तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

इसके बाद सीएम धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में वरिष्ठ और प्रभुत्व जनों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने स्थानीय जन की समस्या को सुन अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सेना के आभार प्रकट करने और आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से टनकपुर में बीजेपी द्वारा आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग किया।

तिरंगा शौर्य यात्रा सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर से पीलीभीत चुंगी तक निकाली गई। इस यात्रा में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में ज्यादातर हर परिवार से एक सदस्य सेना में जरूर होता है। इसके बाद सीएम धामी सड़क मार्ग से अपने निजी आवास खटीमा के लिए रवाना हो गए।