Noida: नोएडा एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले हो जाए सावधान, खूब हो रहे हैं चालान
Noida News: अगर आप भी नोएडा या आस पासे के इलाके में रहते हैं और नोएडा एलिवेटेड रोड से सफर करते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। इन दिनों नोएडा एलिवेटेड रोड (Noida Elevated Road) पर खूब ट्रैफिक चालान हो रहे हैं। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में कई सड़कों पर वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग अपने वाहनों को इन सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। ऐसे में सड़क हादसे होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है और लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने सख्त रूख अपना लिया है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) नोएडा एलिवेटेड रोड समेत दूसरी सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने पर चालान कर रही है। यह कार्रवाई नो पार्किंग जोन के तहत की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी के लोग वाकई खुश हैं

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सड़कों पर नहीं खड़े कर सकते वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा एलिवेटेड रोड (Noida Elevated Road) समेत कई सड़कों पर वाहनों नहीं खड़ा किया जा सकता है। अब इन सड़कों पर वाहन खड़ा मिलने पर लगभग 20 हजार रुपये का चालान होता है। ट्रैफिक पुलिस की माने तो अगर कोई भी चालक इस रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी कर आराम करता है तो ट्रैफिक पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। पुलिस आईटीएमएस कैमरे के माध्यम से इन लोगों पर नजर रखेगी। इसमें पता चला है कि ई-रिक्शा गलत साइड खड़े कर कारें खड़ी कर आराम किया जा रहा है। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का फैसला लिया है। डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव ने बताया कि एलिवेटेड पर ई-रिक्शा चलाने पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग मनमाने तरीके से इन्हें चलाते हैं। ट्रैफिक पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं अगर कोई एलिवेटेड पर अपनी गाड़ी खड़ी करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः TCS: TCS के इंजीनियरों के लिए नया फरमान आ गया
दिसंबर में हुआ था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि पिछले साल आखिरी दिसंबर में एक बाइक सवार अपने फोन पर लोकेशन सर्च करने के लिए एलिवेटेड रोड पर रुका था। इस दौरान एक कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवक एलिवेटेड रोड से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि अब कोई भी ई-रिक्शा चालक उस रूट पर नहीं चलेगा। साथ ही कोई भी चालक अपनी गाड़ी एलिवेटेड पर खड़ी करके आराम नहीं करेगा।
