Patna

Patna: नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, त्योहारी सीज़न में यात्रियों के लिए चलेगीं विशेष बसें

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: बिहार सरकार ने त्योहारी सीज़न (Festive Season) में अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख पर्वों के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं, लेकिन हर साल उन्हें यात्रा के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नीतीश सरकार ने विशेष बस सेवा (Special Bus Service) शुरू करने का निर्णय लिया है। सीएम नीतीश (CM Nitish) ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की।

ये भी पढ़ेंः Bihar: 15 जुलाई तक सभी टोलों में डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान पूरा करने का निर्देश

299 नई बसों का परिचालन होगा

बिहार सरकार (Bihar Government) राज्य से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर कुल 299 एसी और नॉन-एसी बसें चलाएगी। यह निर्णय 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया, जिसे औपचारिक मंजूरी भी दे दी गई है। सरकार 75 वातानुकूलित (एसी) और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा, लोक-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन भी किया जाएगा।

केंद्र सरकार से विशेष ट्रेनों की मांग

राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि वह केंद्र सरकार से अधिक संख्या में विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध करेगी, ताकि यात्रियों को रेल मार्ग से भी अतिरिक्त सुविधा मिल सके। इससे त्योहारी भीड़ के दौरान यात्रियों का बोझ कम होगा और वे बिना परेशानी के अपने घर पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Bihar: अपनी शिकायतें लेकर सचिवालय की परिक्रमा न करें शिक्षक : डॉ. सिद्धार्थ

नीतीश सरकार (Nitish Government) का यह फैसला उन लाखों प्रवासियों के लिए राहत लेकर आया है, जो हर साल अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने बिहार आते हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम त्योहारी सीज़न में लोगों की यात्रा को सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।