Uttarakhand

Uttarakhand: चमोली जिले के माणा गांव में ग्लेशियर फटने से 57 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव (Mana Village) में एक भीषण दुर्घटना घटित हुई है, जहां ग्लेशियर टूटने (Glacier Breakup) से भारी तबाही मच गई है। इस हादसे में 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं, जबकि 57 मजदूरों के इस हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली है। राहत की बात यह है कि अब तक 10 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी 47 की तलाश का कार्य जारी है। घटना के बाद मौके पर प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंच गई है, और फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ेः Uttarakhand: खटीमा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, नवदम्पत्ति को दिया आशीर्वाद

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे, जो सभी BRO के कांट्रेक्ट में थे। एवलांच के बाद मजदूर इधर-उधर भागने लगे, जिसमें से कुछ बचने में कामयाब हो गए, लेकिन 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी (Sandeep Tiwari) ने रेस्क्यू कार्य को तेज करते हुए IRS से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के नजदीक हिमस्खलन की सूचना मिली थी। यहां सेना की आवाजाही के लिए काम कर रहे 57 मजदूरों के घटनास्थल के पास होने की जानकारी मिली है। फिलहाल, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

CM पुष्कर धामी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए किया ट्वीट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ेः Electric Cycle: Jio ने बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल..फीचर्स हैरान करने वाले

बता दें कि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर तबाही मच गई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से तबाही की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और नालों में गाड़ियां बहने की घटनाएं भी हुई हैं। कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश के कारण सड़कों पर मलबा आ गया है और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे भी बंद हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।