UPI

UPI: UPI से लेन-देन करने वाले सावधान! SBI ने जारी की चेतावनी

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

UPI: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक टेक्स्ट मैसेज भेजकर सतर्क रहने की अपील की है।

UPI News: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक टेक्स्ट मैसेज (Text Message) भेजकर सतर्क रहने की अपील की है। एसबीआई ने मैसेज में लिखा है, ‘प्रिय एसबीआई (SBI) ग्राहक, अप्रत्याशित डिपॉजिट के बाद तत्काल पैसे वापस करने वाले अनुरोधों से सावधान रहें। सत्यापन के बिना कलेक्ट यूपीआई रिक्वेस्ट को अप्रूव न करें।’ पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Housing Construction: सिर्फ़ 5 लाख में खड़ा हो जाएगा घर.. बस जमीन अपनी हो

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

UPI फ्रॉड की बढ़ती घटनाएं

भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती प्रवृत्ति के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से यूपीआई (Unified Payments Interface) के जरिए होने वाले फ्रॉड के मामलों में इजाफा हुआ है। देशभर में लाखों लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, और हर दिन करोड़ों रुपये का लेनदेन हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोग यूपीआई से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों से अवगत रहें।

Pic Social Media

कैसे हो रहा है UPI फ्रॉड?

साइबर अपराधी अब फर्जी यूपीआई ऐप्स (UPI Apps) का उपयोग कर रहे हैं, जो असली यूपीआई ऐप्स की तरह ही दिखती हैं। ये अपराधी पहले आपके नंबर पर एक ट्रांजैक्शन करेंगे और उसका स्क्रीनशॉट लेकर आपको एक फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिसमें यह बताया जाता है कि आपके खाते में यूपीआई के जरिए पैसे आए हैं। इसके बाद वे आपको कॉल करके कहते हैं कि गलती से पैसे आपके खाते में भेजे गए हैं और जल्द से जल्द पैसे वापस करने के लिए अपना यूपीआई नंबर भेजने की मांग करते हैं।

ये भी पढ़ेः Flipkart-Amazon Sale: फ्लिपकार्ट-अमेज़न का बंपर सेल

UPI उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो आपको तुरंत कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी बैंक स्टेटमेंट चेक (Bank Statement Check) करनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि आपके खाते में वाकई पैसे आए हैं या नहीं। अगर पैसे नहीं आए हैं, तो आपको साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत दर्ज करानी चाहिए।