UP: 27 साल की महिला सिविल जज ने क्यों कर लिया सुसाइड?

Trending उत्तरप्रदेश

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला सिविल जज (Lady Civil Judge) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला जज का शव (Dead Body) उनके सरकारी आवास पर ही पंखे ले लटका मिला है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन पर तैनात महिला जज का शव मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। जानिए 27 साल की महिला सिविल जज ने क्यों कर लिया सुसाइड?
ये भी पढ़ेः IIT BHU के छात्र ने किया सुसाइड..वजह जानकर चौंक जाएंगे

Pic Social |Media

यूपी के बदायूं (Badaun) जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र की जज कॉलोनी में बदायूं न्यायालय में सिविल जज जूनियर के पद पर तैनात ज्योत्सना राय ने अपने आवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सूचना मिलते ही बदायूं के जिला जज, जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी (Alok Priyadarshi) ने बताया कि जज कॉलोनी परिसर में प्रथम मंजिल पर रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (27) ने अपने बेडरूम में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुबह 10 बजे तक जब वे अपने कोर्ट नहीं पहुंचीं तो उनके साथी जजों ने उनको फोन किया। लेकिन जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उनके आवास पर पहुंचकर देखा कि उनका बेडरूम अंदर से बंद था। सूचना पर पुलिस ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ा तो बगल वाले कमरे में महिला जज का शव पंखे से लटका मिला।

कौन थीं महिला जज ज्योत्सना राय?

आपको बता दें कि महिला जज ज्योत्सना राय (Judge Jyotsna Rai) मऊ की रहने वाली थीं। उनकी उम्र 27 साल थी। वह 29 अप्रैल 2023 से ही बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात थीं। इससे पहले वह अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। इससे पूर्व वे अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थीं।

पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही

सुसाइड नोट (Suicide Note) की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस महिला जज की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस पूरे मामले पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, महिला जज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।