Google: गूगल ने अमेरिका में शॉपिंग के अनुभव को और भी एडवांस बना दिया है।
Google: गूगल ने अमेरिका में शॉपिंग (Shopping) के अनुभव को और भी एडवांस बना दिया है। कंपनी ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्चुअल ट्राय-ऑन शॉपिंग फीचर (Virtual Try-On Shopping Feature) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फीचर अब गूगल सर्च, गूगल शॉपिंग (Google Shopping) और गूगल इमेजेस में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा कपड़े वर्चुअली ट्राय कर सकते हैं और उन्हें सेव भी कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि गूगल (Google) ने अपने प्राइस ट्रैकिंग फीचर को भी अपग्रेड किया है, जिससे अब यूजर्स किसी खास साइज, कलर और कीमत पर प्रोडक्ट्स के लिए अलर्ट सेट कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः UPI Payment: UPI पेमेंट करने में भी जेब कटेगी!, RBI गवर्नर के बयान से हड़कंप
मई में किया गया था फीचर का एलान
गूगल ने इस AI-आधारित ट्राय-ऑन फीचर की पहली झलक मई में Google I/O इवेंट के दौरान दिखाई थी। अब यह फीचर अमेरिका में रोलआउट कर दिया गया है और गूगल की ‘Shopping Graph’ तकनीक का हिस्सा बन गया है। इसके जरिए यूजर्स ‘बिलियंस ऑफ अपैरल आइटम्स’ को सिर्फ कुछ स्टेप्स में ट्राय कर सकते हैं।
कैसे करेगा काम यह वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर?
गूगल शॉपिंग (Google Shopping) या इमेज सर्च में जब यूजर किसी आउटफिट को सर्च करेगा, तो प्रोडक्ट रिजल्ट्स के साथ एक नया आइकन ‘Try it on’ दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही यूजर से एक फुल-लेंथ फोटो अपलोड करने को कहा जाएगा। फोटो अपलोड करने के बाद, गूगल का AI मॉडल उस कपड़े को यूजर के शरीर पर दिखाएगा कि वह कैसा नजर आएगा।

यह फीचर यूजर को पहले ट्राय किए गए लुक्स को स्क्रॉल करने, फेवरेट्स में सेव करने और दोस्तों के साथ शेयर करने की सुविधा भी देता है। यह AI मॉडल कपड़ों की फोल्डिंग, खिंचाव और फिटिंग को भी बारीकी से समझता है, जिससे ट्राय-ऑन का अनुभव ज्यादा रियलिस्टिक होता है।
प्राइस ट्रैकिंग अब और स्मार्ट
गूगल (Google) ने अपने पुराने प्राइस ट्रैकिंग फीचर को अब और भी स्मार्ट बना दिया है। यूजर्स अब किसी खास साइज, कलर और मनचाही कीमत पर अलर्ट सेट कर सकते हैं। जब तक वही प्रोडक्ट उसी साइज और रंग में उस निर्धारित कीमत पर उपलब्ध नहीं होता, तब तक ट्रैकर नोटिफिकेशन नहीं भेजेगा। इससे यूजर्स को मनचाही डील मिलने में आसानी होगी।
AI से मिलेगा स्टाइल इंस्पिरेशन भी
गूगल एक और नए AI-आधारित प्रोडक्ट डिस्कवरी फीचर पर भी काम कर रहा है। इसके तहत यूजर्स AI Mode में जाकर किसी खास मौके के लिए आउटफिट्स या स्टाइल इंस्पिरेशन पूछ सकते हैं। गूगल का चैटबॉट ‘Shopping Graph’ को स्कैन करेगा और अपनी विजन मैच तकनीक के जरिए यूजर की पसंद से मेल खाते हुए प्रोडक्ट्स को सजेस्ट करेगा। यह नया फीचर साल के अंत तक अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः AI: AI खा जाएगा इन प्रोफेशन वालों की नौकरी! ChatGPT के मालिक की सलाह ज़रूर पढ़िए
फिलहाल अमेरिका में उपलब्ध
फिलहाल ये सभी फीचर्स केवल अमेरिका में उपलब्ध हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गूगल आने वाले समय में इन्हें अन्य देशों में भी रोलआउट करेगा। इस कदम से ऑनलाइन शॉपिंग का अनुभव और भी इंटरएक्टिव, स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो गया है।
